
थाने में खाने बनाने वाली की बेटी का ब्याह... ₹6.21 लाख का भात लेकर पहुंचा पुलिस स्टाफ; SHO बने 'नाना'
AajTak
Rajasthan Police: इस मानवीय पहल के लिए आर्थिक सहयोग भी अनोखे तरीके से जुटाया गया. पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक मुहिम शुरू की, जिससे आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया. हर एक योगदान ने इस विवाह को न सिर्फ भव्य बल्कि यादगार बना दिया.
जयपुर के कालवाड़ पुलिस थाने के स्टाफ ने यह साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की नहीं, इंसानियत और करुणा की भी पहचान होती है. थाने में पिछले दस वर्षों से पुलिसकर्मियों के लिए भोजन बनाने वाली महिला कुक हिम्मत कंवर की बेटी गामिनी कंवर की शादी में थाने का पूरा स्टाफ ऐसे शामिल हुआ, जैसे कोई अपना ही परिवार हो. हिम्मत कंवर के पति के निधन के बाद से ही पुलिसकर्मी उनके सहारे बन गए थे, और जब बेटी की शादी की घड़ी आई, तो सबने मिलकर मामा और नाना का फर्ज निभाया.
इस अनोखी पहल की अगुवाई थाना प्रभारी (SHO) नवरत्न धोलिया ने की. उनके नेतृत्व में पूरा स्टाफ मालीवाड़ा गांव पहुंचा, जहां शादी का आयोजन था. पुलिसकर्मियों ने न केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि बेटी के प्रति रिश्ते की सारी मर्यादाएं निभाईं.
उन्होंने मिलकर ₹6.21 लाख का ‘भात’ भरा, जिसमें ₹4.21 लाख नकद, ₹2 लाख के जेवर और गृहस्थी का पूरा सामान शामिल था. बर्तन, बेड, रजाई, और जरूरत की अन्य वस्तुओं से लेकर सब कुछ उन्होंने अपने परिवार की तरह दिया.
इस मौके को खास बनाने के लिए पुलिसकर्मी केवल मेहमान नहीं बने, बल्कि रस्मों में पूरी श्रद्धा से हिस्सा लिया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थाने से बारात की तरह रवाना होकर, पूरा पुलिस परिवार पैदल विवाह स्थल तक पहुंचा.
वहां SHO नवरत्न धोलिया ने ‘नाना’ की भूमिका निभाई, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने ‘मामा’ बनकर दुल्हन गामिनी कंवर को चुनरी ओढ़ाई, तिलक किया और सभी पारंपरिक रस्में निभाईं. पूरा माहौल भावनाओं और अपनत्व से भर गया.
जब गामिनी कंवर की शादी की रस्में पूरी हुईं, तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम थीं. हिम्मत कंवर की आंखों से आभार के आंसू झलक पड़े. उन्होंने भावुक होकर कहा, “पति के जाने के बाद मैंने सोचा था, अब जिंदगी में सहारा नहीं बचेगा. लेकिन पुलिस परिवार ने मुझे अपनाया, बेटी की शादी में मामा-नाना बनकर जो किया, उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी.”

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









