
थाईलैंड के होटल में जुआ खेलते पकड़े गए 80 भारतीय, आधी रात पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
थाईलैंड में जुआ खेलते हुए 80 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर देर रात इस होटल में छापेमारी की थी, जहां से कुल 93 लोगों को पकड़ा गया. इनके पास से जुआ खेलने वाले सामान समेत कई चीजें बरामद की गईं.
थाईलैंड पुलिस ने एक बड़े जुए रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिससे 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 80 भारतीय थे. पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद आधी रात करीब सवा एक बजे छापेमारी की थी.
चोनबुरी पुलिस प्रमुख ने बताया था कि हमें जानकारी मिली थी कि 27 अप्रैल से एक मई तक होटल में कमरे बुक किए गए थे और जुआ के लिए सम्पाओ नाम कमरे को किराए पर लिया था. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सम्पाओ में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते हुए पाए गए थे. पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस दौरान पुलिस ने 93 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें 83 भारतीय, छह थाईलैंड और चार म्यांमार के नागरिक हैं.
गिरफ्तार किए गए 93 में से 80 भारतीय जुआरी थे जबकि अन्य लोग खेल आयोजक और कर्मचारी थे. पुलिस ने चार बैकारेट टेबल, तीन ब्लैकजेक टेबल, कार्ड के 25 सेट, 209,215,000 चिप्स, 160,000 भारतीय रुपये, आठ क्लोज-सर्किट टेलीविजन कैमरे, 92 मोबाइल फोन, तीन नोटबुक कंप्यूटर, एक आईपैड और तीन कार्ड डीलर मशीनें जब्त की गईं.
कैसीनो आयोजक चिकोटी प्रवीण भी गिरफ्तार
पुलिस ने जिन 80 भारतीयों को गिरफ्तार किया है, उनमें हाई प्रोफाइल कैसीनो आयोजक चिकोटी प्रवीण भी शामिल था. उसके खिलाफ पहले तेलंगाना में ईडी ने भी केस दर्ज किया था.
आवास और जुआ स्थल के प्रभारी 32 साल के सित्रानन कैवलोर ने पुलिस हिरासत में बताया कि सभी भारतीयों से 50 हजार baht शुल्क लिया गया है. जुए के लिए एक लाख 20 हजार baht में किराए पर लिया गया था. दोपहर एक बजे से सुबह छह बजे तक रूम खुला रहा और इस दौरान होटल के कर्मचारी को कमरे में नहीं आने दिया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









