
'थरूर के बुरे दिन तभी शुरू हो गए जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव...', BJP-JDU ने ऐसे घेरा
AajTak
कांग्रेस पार्टी से शशि थरूर की नाराजगी की चर्चा के बीच बीजेपी ने इसकी वजह बताई है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चार बार के सांसद शशि थरूर इन दिनों देश की सियासत में चर्चा का केंद्र बन गए हैं. शशि थरूर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की थी और यहां तक कह दिया था कि अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास अन्य विकल्प भी हैं. कांग्रेस में हाशिए पर चल रहे थरूर के इस चैप्टर में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) की भी एंट्री हो गई है.
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को गांधी परिवार के स्वामित्व वाली फर्म बताया है और कहा है कि थरूर के बुरे दिन तभी शुरू हो गए जब वे गांधी परिवार के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़े. उन्होंने ये भी दावा किया कि अगर शशि थरूर की सार्वजनिक छवि अच्छी नहीं होती तो उनकी छंटनी और अधिक तेज और अधिक स्पष्ट होती. बीजेपी की अगुवाई वाले केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक जनता दल (यूनाइटेड) का भी शशि थरूर के मुद्दे पर बयान आया है.
यह भी पढ़ें: 'अगर वो कांग्रेस छोड़ते हैं तो अकेले नहीं रहेंगे', शशि थरूर के लिए लेफ्ट ने खोले दरवाजे
जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के अपनी पार्टी की मौजूदा स्थिति से नाखुश होने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि शशि थरूर कांग्रेस में पनपी राजनीतिक संकीर्णता से नाखुश हैं. केसी त्यागी ने यह भी कहा कि किसी विशेष संदर्भ में अन्य दलों की तारीफ करना पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है. उन्होंने शशि थरूर के रुख से सहमति जताते हुए कहा है कि ऐसा पहले भी कई मौकों पर हुआ है जब किसी राजनेता ने विरोधी दल की तारीफ की हो.
यह भी पढ़ें: शशि थरूर कांग्रेस से नाराज हैं या पार्टी उनसे? क्यों खुलकर सामने आ गई लड़ाई, पूरा बैकग्राउंड समझिए
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की तारीफ करते हुए ये उम्मीद जताई थी कि इसके नतीजे अच्छे होंगे. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले राष्ट्राध्यक्षों में पीएम मोदी के क्रम का जिक्र करते हुए ये भी कहा था कि ये भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है. केंद्र सरकार और पीएम मोदी की तारीफ के अलावा थरूर ने एक लेख में केरल की लेफ्ट सरकार की निवेश के अनुकूल नीतियों और स्टार्टअप इनिशिएटिव के लिए तारीफ की थी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







