
त्रिपुरा: भाजपा की सत्ता वापसी वाली चुनौती, लेफ्ट का कांग्रेस के साथ गठबंधन, समझिए समीकरण
AajTak
त्रिपुरा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. 16 फरवरी को इस राज्य में वोट पड़ने वाले हैं. 2 मार्च को नतीजे आ जाएंगे. इस चुनाव में बीजेपी को फिर 2018 वाला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है, दूसरी तरफ सीपीएम ने कांग्रेस के साथ हाथ एक नया दांव चलने का प्रयास किया है. इस बार चुनावी मैदान में ममता बनर्जी की टीएमसी भी किस्मत आजमाने जा रही है.
त्रिपुरा चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया गया है. 16 फरवरी को वोट पड़ने वाले हैं और 2 मार्च को नतीजे आएंगे. पूर्वोत्तर के इस राज्य में साल 2018 में बीजेपी ने इतिहास रचा था. 25 साल के लाल किले को एक प्रचंड बहुमत के साथ ध्वस्त कर दिया था. उस चुनाव में 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी और उसके सहयोगी दल ने साथ मिलकर 43 सीटें जीत ली थीं. वहीं सीपीएम को 16 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा था. अब एक बार फिर चुनाव आ गए हैं, भाजपा के सामने सत्ता वापसी की चुनौती है, सीपीएम ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है और ममता बनर्जी की टीएमसी भी किस्मत आजमाने जा रही है.
त्रिपुरा का सियासी समीकरण, कौन कहां खड़ा?
त्रिपुरा में कुल 60 विधानसभा सीटें आती हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 31 रहता है. इस राज्य में दो तरह के वोटर सक्रिय रहते हैं. एक आदिवासी समाज का वोट है तो दूसरा बांग्लादेश से आया बड़ी संख्या में शरणार्थियों वाला वोट है. अब कहने को त्रिपुरा में हमेशा से ही आदिवासी समुदाय का वर्चस्व रहा है, उन्हीं की राजनीति चलती रही है, लेकिन पिछले कुछ सालों में पूर्वोत्तर के इस राज्य में बांग्लादेश से कई शरणार्थी आ गए हैं. उनकी एंट्री से त्रिपुरा में बांग्ला भाषी का एक अलग वोटबैंक तैयार हो गया है. अब इन तमाम फैक्टरों के बीच 2018 में बीजेपी ने पहली बार इस राज्य में बड़ी जीत दर्ज की थी. इस जीत में आदिवासी वोटबैंक अहम रहा, पश्चिमी त्रिपुरा जहां से 14 सीटें आती हैं, वहां तो कमल ने क्लीन स्वीप करते हुए 12 सीट जीत ली थीं. अब बीजेपी ने जो कमाल 2018 में किया था, लेफ्ट ने लगातार 25 साल तक उस प्रदर्शन को दोहराया था. इसी वजह से लंबे समय तक त्रिपुरा लेफ्ट का गढ़ रहा था.
क्यों कहते थे त्रिपुरा को लेफ्ट का गढ़?
चुनावी आंकड़े बताते हैं कि 1978 के बाद से त्रिपुरा में लेफ्ट का डंका बजा है. सिर्फ 1988-93 वाला समय छोड़ दिया जाए तो कोई भी पार्टी सीपीएम को त्रिपुरा से अलग नहीं कर सकी. 1978 वाले चुनाव में तो 60 में से 56 सीटें जीतकर लेफ्ट ने अलग ही करिश्मा कर दिखाया था. इसके बाद वाले चुनावों में सीट का आंकड़ा कुछ गिरा, लेकिन जीत हर बार उन्हीं की हुई. उस दौरान कांग्रेस सिर्फ कमजोर होती गई. त्रिपुरा में हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट शेयर भी गिरा और सीटें भीं. 2013 विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य की कुल 60 सीटों में से वाममोर्चा ने 50 सीटें जीती थी, जिनमें से CPM को 49 और CPI को 1 सीट. जबकि कांग्रेस को 10 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था. लेकिन तीन साल के बाद 2016 में कांग्रेस के 6 विधायकों ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ज्वाइन कर ली थी और बाद में वो 6 विधायक भाजपा में चले गए.
लेफ्ट को कांग्रेस का साथ, बीजेपी का भी दांव

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








