
त्रिपुरा, नगालैंड-मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, चुनाव आयोग की पीसी आज
AajTak
चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस दौरान चुनाव आयोग नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.
चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस दौरान चुनाव आयोग नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था. पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग ने चार दिवसीय दौरा किया था. इस दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल भी थे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तीनों राज्यों में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठकें की थी.
चुनाव आयोग के अधिकारी सबसे पहले 11 जनवरी को त्रिपुरा पहुंचें थे. यहां से नागालैंड और अंत में मेघालय का दौरा किया गया था. दरअसल, फरवरी में इन तीनों राज्यों में चुनाव होने हैं. इसके बाद अप्रैल मई में संभव है जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएं. फिर मई में कर्नाटक और फिर नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के बाद साल के अंत यानी दिसंबर में तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.
चुनावी तैयारी को लेकर बीजेपी की बैठक
आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी कर चुकी है. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. मीटिंग में राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी आए थे.
आगे की रणनीति पर हुआ विचार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








