
त्रिपुरा: टिपरा मोथा डेलीगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात, ग्रेटर टिपरालैंड पर मांगा संवैधानिक समाधान
AajTak
त्रिपुरा की पार्टी टिपरा मोथा के डेलीगेशन ने अमित शाह से मुलाकात की है. देबबर्मा ने कहा कि हमारे डेलीगेशन ने अमित शाह से कहा कि हम चाहते हैं कि त्रिपुरा के मूल लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हो, एक ऐसा जीवन जहां उन्हें अपनी जमीन पर अधिकार हों और अगली पीढ़ी के लिए अधिकार हों.
त्रिपुरा में प्रमुख विपक्षी दल टिपरा मोथा के एक डेलीगेशन ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस डेलीगेशन ने गृह मंत्री से 'ग्रेटर टिपरालैंड' की अपनी मांग के लिए संवैधानिक समाधान लाने का आग्रह किया. टिपरा मोथा चीफ प्रद्योत देबबर्मा ने कहा कि अमित शाह ने डेलीगेशन को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार जल्द ही मांगों पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू करेगी.
देबबर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा बहुत स्पष्ट है- ग्रेटर टिपरालैंड की हमारी मांग का एक संवैधानिक समाधान. आज हमने गृह मंत्री से मुलाकात की और यह स्पष्ट किया कि हम स्वदेशी लोगों की वास्तविक समस्याों को हल करने में रुचि रखते हैं. लोग बैचेन हो रहे हैं और हमें शीघ्र समाधान की जरूरत है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देबबर्मा ने कहा कि हमारे डेलीगेशन ने अमित शाह से कहा कि हम चाहते हैं कि त्रिपुरा के मूल लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हो, एक ऐसा जीवन जहां उन्हें अपनी जमीन पर अधिकार हों और अगली पीढ़ी के लिए अधिकार हों. उन्होंने कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि हमें किसी और चीज़ में दिलचस्पी नहीं है.
मणिपुर पर गृहमंत्रालय का ध्यान: देबबर्मा
त्रिपुरा के शाही वंशज देबबर्मा ने कहा कि अमित शाह ने डेलीगेशन को बताया कि राज्य में जारी अशांति के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय का पूरा ध्यान मणिपुर पर केंद्रित है. हालांकि इस पर टिपरा मोथा के साथ जल्द ही चर्चा शुरू की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और वे पूर्वोत्तर के किसी भी हिस्से में ऐसी स्थिति नहीं चाहते हैं.
2019 में हुआ था टिपरा मोथा का गठन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








