
...तो सपा भी गई INDIA ब्लॉक से, सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस से टूटी बातचीत
AajTak
यूपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस में अब गठबंधन नहीं होगा और दोनों ही दल अलग-अलग ताल ठोकते नजर आएंगे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के लिए बड़े जोर-शोर के साथ अस्तित्व में आए इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद विपक्षी गठबंधन को अब लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) भी एकला चलो की राह पर बढ़ती नजर आ रही है. सपा सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर जारी बातचीत टूट गई है.
सूत्रों का कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों की बातचीत टूट गई है और अब प्रदेश में दोनों दलों का गठबंधन नहीं होगा. गठबंधन के लिए बातचीत टूटने के पीछे तीन लोकसभा सीटों के पेच को प्रमुख वजह बताया जा रहा है. सपा सूत्रों के मुताबिक कल देर रात तक चली बातचीत में भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तब पार्टी ने बातचीत का सिलसिला यहीं रोकने का फैसला कर लिया. सपा सूत्रों ने यह भी दावा किया कि अब राहुल गांधी से अखिलेश यादव की भी कोई मुलाकात नहीं होगी.
सपा सूत्रों से बातचीत टूटने की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के बयान के ठीक बाद आई है. जयराम रमेश ने दावा किया था कि सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कि सपा और कांग्रेस, दोनों ही दल गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं और सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है. उन्होंने सीटों का पेच जल्द सुलझा लिए जाने का दावा करते हुए कहा था कि गठबंधन तो लेन और देन का सवाल होता है.
गौरतलब है कि सपा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों का फाइनल ऑफर दिया था. सपा ने दो टूक कह दिया था कि अब इससे अधिक सीटें हम कांग्रेस को नहीं दे सकते. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही यह भी कहा था कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तभी शामिल होंगे जब गठबंधन फाइनल हो जाएगा. सपा प्रमुख अखिलेश के इस बयान को कांग्रेस के लिए रेड लाइन की तरह देखा जा रहा था.
इन तीन सीटों पर फंसा पेच
सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत में पेच तीन सीटों को लेकर फंस गया. कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए बलिया की सीट चाहती थी. ग्रैंड ओल्ड पार्टी मुरादाबाद और बिजनौर सीट पर भी दावा कर रही थी. मुरादाबाद सीट अभी सपा के कब्जे में है और सपा अपनी सीटिंग सीट समेत इनमें से कोई भी सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









