
'तो लुट गए हम 'Ola' लेकर के'... स्कूटर के सर्विस सेंटर के बाहर माइक लेकर गाने लगा शख्स, VIDEO
AajTak
सागर सिंह नाम के शख्स ने ओला इलेक्ट्रिक की सर्विस से तंग आकर ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया. सागर सिंह का दावा है कि उन्होंने हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा, लेकिन जब स्कूटर में खराबी आई, तो कंपनी ने उनकी कोई मदद नहीं की.
सोशल मीडिया पर सलमान खान के सुपरहिट गाने 'तड़प तड़प' का एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. यह गाना भले ही फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान पर फिल्माया गया हो, लेकिन इस बार इसका इस्तेमाल एक विरोध के तौर पर हो रहा है.
सागर सिंह नाम के शख्स ने ओला इलेक्ट्रिक की सर्विस से तंग आकर ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया. सागर सिंह का दावा है कि उन्होंने हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा, लेकिन जब स्कूटर में खराबी आई, तो कंपनी ने उनकी कोई मदद नहीं की.
इससे नाराज सागर सिंह ने विरोध जताने के लिए ओला शोरूम के सामने 'तड़प तड़प' गाना गाया और अपना गुस्सा जाहिर किया. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सागर सिंह ने स्कूटर को ठेले पर लादकर सर्विस सेंटर तक पहुंचाया. वहां पहुंचकर उन्होंने पहले स्कूटर पर फूल मालाएं चढ़ाईं और फिर माइक पर 'तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही' गाने लगे.
देखें वीडियो
सागर सिंह ने गाने के बोलों में थोड़ा बदलाव कर इसे ओला के खिलाफ गुस्से में बदल दिया—'तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, मुझको सजा दी 'ओला' ने. ऐसा क्या गुनाह किया हां, लूट गए, हम लूट गए'
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद ओला की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वीडियो से यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कहां की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










