
...तो फ्यूचर में ऐसे होंगे स्मार्टफोन्स? बदल जाएगा यूज करने का तरीका, क्या होगा नया इनोवेशन?
AajTak
Future Smartphone Technology: फ्यूचर में स्मार्टफोन्स कैसे होंगे? कई बार इस तरह के सवाल मन में आते हैं. कई बार लगता है कि क्या फ्यूचर में स्मार्टफोन्स के नाम पर हमें कैमरा पकड़ा दिया जाएगा. या फिर फोल्डेबल फोन्स फ्यूचर होंगे. इन दिनों इंडस्ट्री कई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. ऐसे ही कुछ संभावनाओं पर हम चर्चा कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
OnePlus ने हाल में अपना फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G लॉन्च किया है. इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने अपने फोल्डिंग फोन को टीज किया है. इसके अलावा Oppo भी अपना फ्लिप फोन लेकर आ रहा है. सैमसंग पहले से ही फोल्डिंग और फ्लिप दोनों तरह के फोन्स बेच रहा है. बल्कि इस मार्केट में Samsung का एक तरफा कब्जा है.
वहीं Xiaomi, Vivo और Motorola भी अपने फोल्डिंग व फ्लिप फोन्स लॉन्च कर चुके हैं. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब एक इनोवेशन के बाद सभी कंपनियों ने उसी रास्ते पर चलना शुरू किया हो. पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.
पिछले कई सालों से स्मार्टफोन में ऐसा कोई इनोवेशन नहीं आया, जो इसकी परिभाषा बदल कर रख दे. ऐपल ने साल 2007 में जब पहला आईफोन लॉन्च किया था, तो वो दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रोडक्ट था.
उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक फोन जिसमें बटन्स नहीं सिर्फ स्क्रीन दी जाए और उसमें इतने सारे फीचर्स हों. ऐपल ने ये कदम उठाया और साल 2012 तक ऐपल दुनिया भर में अपने iPhone के लिए पॉपुलर हो चुकी थी. कंपनी हर दिन लाखों की संख्या में स्मार्टफोन्स बेच रही थी.
फिर क्या था... सभी कंपनियों ने इस ओर अपना रुख मोड़ लिया. एक के बाद एक टच-स्क्रीन वाले फोन्स लॉन्च होने लगे. इस दौरान सैमसंग और ऐपल में टक्कराव भी काफी ज्यादा बढ़ गया. मामला कोर्ट तक पहुंचा और बाद में इसे सेटल किया गया है.
खैर इस पर फिर कभी बात करेंगे. अभी बात करते हैं स्मार्टफोन्स की इनोवेशन की कहानी पर. भारतीय स्मार्टफोन बाजार की बात करें तो साल 2011 में एंड्रॉयड और iPhone दिखते थे, लेकिन कुछ एक लोगों के हाथों में.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










