
'...तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी', SIR विरोधी रैली में सीएम ममता बनर्जी की खुली चेतावनी
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के बनगांव में रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम ममता ने चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आयोग का काम निष्पक्ष रहना है, बीजेपी कमीशन बनना नहीं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को बनगांव में थीं. सीएम ममता ने बंगाल की सियासत में अहम माने जा रहे मतुआ समुदाय के गढ़ में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला. सीएम ममता ने एसआईआर को लेकर बीजेपी और केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एसआईआर पूरा होने में तीन साल लगते हैं. हमने इसका कभी विरोध नहीं किया, बस इतना ही कहा कि किसी भी वास्तविक वोटर का नाम नहीं काटा जा सकता.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने दफ्तर में बैठकर लिस्ट फिक्स कर रही है. सीएम ममता ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि ईसीआई का काम निष्पक्ष रहना है, बीजेपी कमीशन बनना नहीं. अगर आप (वोटर) अवैध हैं, तो 2024 में आपने जिस सरकार को वोट दिया था, वह भी अवैध है. उन्होंने मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी असली वोटर हैं. आपने 2014 में मोदी सरकार को वोट दिया था. अगर आप अवैध हो गए, तो वह सरकार भी अवैध हो जाएगी.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR विरोधी रैली में केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि SIR के नाम पर बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है और यह पूरी कवायद राजनीतिक मकसद से की जा रही है. उन्होंने कहा, “बीजेपी मेरे खेल में मुझसे लड़ नहीं सकती, मुझे हरा नहीं सकती. अगर BJP ने बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश की, तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी."
इससे पहले, सीएम ममता बनर्जी सड़क मार्ग से नॉर्थ 24 परगना जिले के मतुआ बाहुल्य बनगांव पहुंचीं. सीएम ममता ने बीजेपी पर साजिश कर हेलीकॉप्टर की उड़ान रोकने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी पार्टी नहीं चाहती थी कि मैं यहां आऊं. उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि बीजेपी को बार-बार कहती हूं, मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करो. चाहे जितनी एजेंसियां लगा दो, चाहे पूरी केंद्र सरकार की ताकत लगा दो, मेरे साथ खेल नहीं पाओगे. सीएम ममता ने दावा किया कि चुनाव से पहले पैसे बांटने की कोशिश होगी,लेकिन लोग पैसे ले लेंगे और फिर भी BJP को वोट नहीं देंगे.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में SIR ने जोड़ा बिखरा हुआ परिवार, 37 साल पहले अपनों को छोड़ गया बेटा घर लौटा
ममता बनर्जी ने CAA को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी इसे मुद्दा बनाती है, धर्म के आधार पर फॉर्म बांटती है. उन्होंने कहा कि जब आप CAA के लिए आवेदन करेंगे और खुद लिखेंगे कि आप बांग्लादेशी नागरिक हैं और अब भारतीय बनना चाहते हैं, तो इसका मतलब आपने खुद ही खुद को विदेशी साबित कर दिया. अपनी समझ का इस्तेमाल करें, सोशल मीडिया के आधार पर अपना भविष्य मत तय कीजिए. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कई बोलियां हैं, लेकिन भाषा एक ही है- बांग्ला.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









