
...तो चीन का नक्शा कुछ और होता, ड्रैगन की वो नीति जिसे लेकर पीएम मोदी ने घेरा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर चीन को उसकी विस्तारवादी नीति को लेकर घेरा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकास का समर्थन करता है, न कि विस्तारवाद का. इससे पहले भी कई बार पीएम मोदी चीन को विस्तारवादी नीति को लेकर कड़ा संदेश दे चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विस्तारवादी नीति' को लेकर एक बार फिर चीन को घेरा है. उन्होंने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि भारत विकास का समर्थन करता है, विस्तारवाद का नहीं.
पीएम मोदी ने ये टिप्पणी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कैया के साथ बैठक के दौरान की. पीएम मोदी ने कहा, 'हम विकास की नीति का समर्थन करते हैं, विस्तारवाद की नहीं.' पीएम मोदी की इस टिप्पणी को चीन के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है. चीन का दुनिया के ज्यादातर मुल्कों के साथ विवाद है. ब्रुनेई के साथ दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन का विवाद है.
'विकासवाद' बनाम 'विस्तारवाद'
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने चीन को विस्तारवादी नीति को लेकर घेरा है. जुलाई 2020 में पीएम मोदी जब लद्दाख गए थे, तब वहां से उन्होंने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि अब विस्तारवाद का समय खत्म हो चुका है. तब उन्होंने कहा था, 'जो लोग विस्तारवाद से प्रेरित हैं, उन्होंने हमेशा दुनिया के लिए खतरा पैदा किया है. इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें या तो नष्ट हो गईं या वापस लौटने के लिए मजबूर हो गईं.'
फरवरी 2014 में भी मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की विस्तारवादी नीति पर हमला किया था. तब उन्होंने कहा था, 'चीन को अपनी विस्तारवादी नीति छोड़नी चाहिए और दोनों देशों के बीच शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध बनाना चाहिए.'
2014 में चुनाव जीतने के बाद जब पीएम मोदी जापान के दौरे पर गए, तब भी उन्होंने चीन को घेरा था. तब उन्होंने विस्तारवादी नीति को 18वीं सदी की मानसिकता बताया था. उन्होंने कहा था, 'किसी देश के मामलों में दखलंदाजी करना, किसी देश के भीतर के क्षेत्रों पर कब्जा करना, ऐसी विस्तारवादी प्रवृत्तियों से 21वीं सदी में कोई फायदा नहीं होगा.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









