
'...तो अगला टारगेट ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन होंगे', CM पद नहीं छोड़ने के सवाल पर बोले केजरीवाल
AajTak
सुनीता केजरीवाल से जुड़े सवाल पर कि आप राबड़ी देवी मॉडल अपना रहे हैं? तो उन्होंने कहा, "भगवान का शुक्रिया कि मेरे जैसे सनकी आदमी का उसने (सुनीता) साथ दिया. मैं अचानक इस्तीफा देकर आ गया था, एक दिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से. उनका एक्टिव राजनीति में कोई पार्टिसिपेशन नहीं है. वो चुनाव नहीं लड़ेंगीं. मैं अगर जेल में भी रहा तो मैं जेल से चुनाव लड़ूंगा. 70 की 70 सीटें जीतूंगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और बीजेपी पर भी निशाना साधा. केजरीवाल ने दावा किया कि अगर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया तो अगला टारगेट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन होंगे.
जब यह पूछा गया कि आपने क्यों कहा कि पीएम मोदी नहीं अब अमित शाह प्रधानमंत्री होंगे? तो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने जवाब देते हुए कहा कि आप इंटरनेट पर सर्च मार लो. खुद अमित शाह ने 2019 में कहा था कि 75 साल के सभी लोगों को रिटायर्ड कर रहे हैं. इसी के तहत आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया. अंदर इनके एक सक्सेशन वॉर चल रहा है. शिवराज, वसुंधरा, खट्टर, सभी को हटा दिया. योगी जी को हटाने की बात चल रही है ताकि अमित शाह का रास्ता साफ हो सके. पीएम अमित शाह को बनाना चाहते हैं. बाकी लोग यह नहीं चाहते हैं. या तो प्रधानमंत्री कह दें कि उन्होंने यह नियम खुद के लिए नहीं बनाया है. बीजेपी वालों ने खंडन नहीं किया कि योगीजी को हटाया जा रहा है. यह बाद दबी जुबान में पूरे देश में चल रही थी.
राबड़ी मॉडल अपना रहे हैं केजरीवाल?
सुनीता केजरीवाल से जुड़े सवाल पर कि आप राबड़ी देवी मॉडल अपना रहे हैं? तो उन्होंने कहा, "भगवान का शुक्रिया कि मेरे जैसे सनकी आदमी का उसने (सुनीता) साथ दिया. मैं अचानक इस्तीफा देकर आ गया था, एक दिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से. उनका एक्टिव राजनीति में कोई पार्टिसिपेशन नहीं है. वो चुनाव नहीं लड़ेंगीं. मैं अगर जेल में भी रहा तो मैं जेल से चुनाव लड़ूंगा. 70 की 70 सीटें जीतूंगा.
सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं. वो जानते हैं कि दिल्ली में मुझे नहीं हरा सकते. इसलिए यह षड्यंत्र है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लो, इस्तीफा दे देगा. मेरे बाद अगला टारगेट ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन साहब होंगे. मैं कुर्सी नहीं छोड़ूंगा. इन्होंने याचिका भी दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस बात से इनकार कर दिया कि वह मुझे पद से हटाएंगे. मैं इसलिए इस्तीफा नहीं दे रहा, क्योंकि जहां-जहां मोदी जी हारेंगे वहां सीएम को गिरफ्तार करवा लेंगे.
सिसोदिया के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरती: केजरीवाल

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







