
'...तो अगला चुनाव ओम बिरला जी आपके खिलाफ लड़ूंगा'
AajTak
Rajasthan News: 'भारत जोड़ो यात्रा' के रात्रि विश्राम स्थल का जायजा लेने कोटा पहुंचे सूबे के मुखिया अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटा में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और क्षेत्र के सांसद व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर एयरपोर्ट के लिए दबाव बनाने की मांग की.
Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कोटा में शानदार बदलाव किए हैं. हालांकि, यहां अन्य जगह की अपेक्षा कम पर्यटक आते हैं. अब रिवरफ्रंड बन रहा है, लेकिन एयरपोर्ट की कमी है. आप इसके लिए कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर दबाव बनाए रखिए. मैंने भी बिरला से कह दिया है कि एयरपोर्ट नहीं बना तो अगला चुनाव आपके खिलाफ लड़ूंगा.
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' रात्रि विश्राम स्थल का निरीक्षण करने कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ''मैंने ओम बिरला को कहा है कि आप यहां के एमपी (सांसद) हैं. लोकसभा स्पीकर भी हैं. जमीन आपने मांगी, हमने दे दी है. अब मामला आपके हिस्से में है. एयरपोर्ट अब नहीं बनेगा तो कभी नहीं बनेगा. आपकी बात में वजन है. केंद्र सरकार से बजट में प्रावधान करवाओ.''
अपनी बात जारी रखते हुए सीएम गहलोत आगे बोले, ''हमारी सरकार के मंत्री शांति कुमार धारीवाल दिल्ली में मीटिंग करके आए हैं. इनको पता चला कि बजट का प्रोविजन एयरपोर्ट के लिए नहीं किया है. मैंने इस संबंध में स्पीकर ओम बिरला से बात की. टूरिस्ट आने पर रेवेन्यू स्टेट गवर्नमेंट को मिलेगा, इसलिए हवाई अड्डा जरूरी है. मैं सबको कहना चाहूंगा कि ओम बिरला पर दबाव बनाए रखें. मैंने मजाक में उनसे यह भी कह दिया है कि अगर आपने एयरपोर्ट नहीं बनाया तो अगला चुनाव कोटा आकर आपके सामने लड़ूंगा.''
बता दें कि कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने चंबल रिवर फ्रंट के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि जल्दी ही रिवर फ्रंट का कार्य पूर्ण कर इसे जनता के लिए समर्पित किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, रामलाल जाट, विधायक रफीक खान के साथ कोटा में 'भारत जोड़ो यात्रा' के रात्रि विश्राम स्थल का निरीक्षण किया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









