
'तोता गैंग' के गुर्गे निकले आफताब की जेल वैन पर हमला करने वाले आरोपी, जानिए इनकी पूरी कुंडली
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार की शाम श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनेवाला पुलिस वैन से तिहाड़ जेल जा रहा था, तभी इन्हीं 6 युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से पुलिस वैन के आगे अपनी कार खड़ी कर दी और पुलिस वैन रुकते ही आफताब पूनेवाला पर तलवारों से हमला करने के लिए दौड़े. इन लोगों ने पुलिस वैन का गेट तक खोल लिया था.
श्रद्धा मर्डर के आरोपी आफताब पर तलवारों से हमला करने की कोशिश का मामला गरमा गया है. दिल्ली पुलिस हमलावरों की कुंडली खंगालने में जुटी है. इसके साथ ही आरोपियों के कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं. अब सामने आया है कि गुरुग्राम के रहने वाले जिन 6 युवकों ने आफताब पर हमले की कोशिश की थी, वे गैंगस्टर और बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाली गैंगों से जुड़े हैं. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जिस कुलदीप ठाकुर को हिरासत में लिया था, वो हिंदू सेना का हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष है.
जानकारी के मुताबिक, सभी 6 युवक गुरुग्राम के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं, जिसमे दो गैंगस्टर तोता गैंग के गुर्गे हैं. इनमें कुलदीप धनकोट का रहने वाला है, उस पर राजेंद्रा पार्क थाने में लड़ाई-झगड़े और मानेसर इलाके में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है. कुलदीप को गैंगस्टर तोता का गुर्गा माना जाता है.
दो आरोपी गैंगस्टर के गुर्गे, बाकी उनके साथी
दूसरा आरोपी सोमे है. ये धनवापुर का रहने वाला है. इसका ताल्लुक भी गैंगस्टर तोता से पाया गया है. इसे गुर्गे के तौर पर जाना जाता है. जबकि निगम गुर्जर, दान सिंह और पिंटू मोहम्मदपुर (झाड़सा) के रहने वाले हैं. ये सभी लोग आवारा और नशेड़ी किस्म के हैं. जबकि आकाश नरसिंहपुर इलाके का रहने वाला है. ये भी बाकी पांचों आरोपियों का साथी बताए जा रहे हैं.
पुलिस की बहादुरी की वजह से पीछे हटे थे हमलावर
बताते चलें कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार की शाम श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनेवाला पुलिस वैन से तिहाड़ जेल जा रहा था, तभी इन्हीं 6 युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से पुलिस वैन के आगे अपनी कार खड़ी कर दी और पुलिस वैन रुकते ही आफताब पूनेवाला पर तलवारों से हमला करने के लिए दौड़े. इन लोगों ने पुलिस वैन का गेट तक खोल लिया था. हालांकि, पुलिस की बहादुरी की वजह से इन युवकों को पीछे हटना पड़ा था. मौके से पुलिस ने निगम गुर्जर और कुलदीप ठाकुर को हिरासत में लिया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








