
तेलंगाना: CM की बहन की कार को हैदराबाद पुलिस ने क्रेन से खिंचवाया, अंदर बैठी थीं शर्मिला रेड्डी
AajTak
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन की कार को हैदराबाद पुलिस ने क्रेन से उठा कर खिंचवा दिया. ये सब तब हुआ जब जगन की बहन और YSRTP पार्टी की चीफ शर्मिला रेड्डी अपनी कार में सवार थीं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन की कार को हैदराबाद पुलिस ने क्रेन से उठा कर खिंचवा दिया. ये सब तब हुआ जब जगन की बहन और YSRTP पार्टी की चीफ शर्मिला रेड्डी अपनी कार में सवार थीं. बता दें कि शर्मिला रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के चलते कार के अंदर बैठी हुई थीं.
ये सारा घटनाक्रम हैदराबाद के सोमाजीगुड़ा में हुआ. दरअसल, शर्मिला ने केसीआर के घर का घेराव करने का ऐलान किया था. प्रदर्शन कर रहीं शर्मिला को पुलिस हिरासत में लेने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें एक किलोमीटर पहले ही रोक लिया. शर्मिला खुद ही एसयूवी गाड़ी चला रहीं थीं.
देखें वीडियो
पुलिस के गाड़ी रोकने के बाद शर्मिला ने खुद को गाड़ी के अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने लॉक तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी ना मिलने पर पूरी कार को ही क्रेन से टो कर दिया.
शर्मिला जगन मोहन रेड्डी की बहन होने के साथ-साथ अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं. उन्होंने जुलाई 2021 में YSR तेलंगाना पार्टी लॉन्च की थी.
एक दिन पहले ही शर्मिला पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया था. उन्होंने 'शर्मिला गो बैक' के नारे लगाए थे और ज्वलनशील लिक्विड डाला था. इसके कारण बस में आग लग गई थी. घटना के दौरान करीब 20 सदस्य बस के अंदर थे. जो अलर्ट के बाद नीचे उतर गए थे. शर्मिला कार्यकर्ताओं के साथ नरसम्पेटा में लंच ब्रेक के लिए रुकी थीं, तभी यह घटना हुई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








