
तेलंगाना, हिमाचल और उत्तराखंड में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित, MP और बंगाल में भी जल्द चेहरे होंगे तय
AajTak
बीजेपी ने उत्तराखंड, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के अपने पार्टी प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने उत्तराखंड में फिर से महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है तो हिमाचल की कमान राजीव बिंदल को सौंपी है. वहीं, तेलंगाना की कमान आरएसएस और एबीवीपी में जमीनी स्तर पर काम कर चुके एन. रामचंद्र राव को सौंपी गई है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल को पार्टी की कमान सौंपी गई है तो एन. रामचंद्र राव को तेलंगाना बीजेपी प्रमुख घोषित किया गया है. वहीं, आज शाम तक मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी तो पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए 3 जुलाई को चुनाव होगा.
महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है. इस पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ, जिसके चलते महेंद्र भट्ट को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुन लिया गया. ये उनका दूसरा कार्यकाल होगा.
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. हालांकि, कुछ कार्यकर्ताओं ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए और इसे पूर्व निर्धारित करार दिया.
राजीव बिंदल बने हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. बिंदल पहले भी इस पद पर रह चुके हैं. बिंदल ने 2024 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल में बीजेपी की सभी चार सीटों पर जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
तेलंगाना प्रमुख का नाम घोषित

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










