
तेलंगाना: स्निफर डॉग्स का ऐसा खौफ! चोर ने चुपचाप वापस कर दिए रुपये
AajTak
ये अजीबोगरीब घटना खम्मम जिले के डब्बट्टा गांव में हुई है जहां चोर ने 1 लाख, 70 हजार रुपये चोरी कर लिए थे. जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. स्निफर डॉग्स के हाथों पकड़े जाने के खौफ से चोर, चोरी का सामान वापस करने पर मजबूर हो गया.
तेलंगाना के खम्मम मे एक अजीबो गरीब वाकया समने आया है. पुलिस ने चोरी की एक वारदात की जांच के दौरान स्निफर डॉग की मदद ली जिससे डरकर चोर ने चोरी किया हुआ पैसा वापस रख दिया. चोरी की घटना को पकड़ने में लगे स्निफर डॉग्स से खौफजदा चोर ने चोरी किए हुए कुल 1.7 लाख रुपये, दो किस्तों में वापस उसी घर के सामने रख दिए जहां उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. ये अजीबोगरीब घटना खम्मम जिले के डब्बट्टा गांव में हुई है, जिससे आसपास के सभी लोग अचंभित हैं. किसान जी लच्छरम के घाट पर 17 मार्च के दिन चोरी की घटना हुई थी, इस दौरान चोर ने 1 लाख, 70 हजार रुपये चुरा लिए थे. जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी, पुलिस ने चोर को दबोचने के लिए इस मामले में डॉग स्क्वाड की मदद ली थी. चोर के मन में स्निफर डॉग्स के द्वारा पकड़े जाने का इतना अधिक खौफ बैठ गया कि वो चोरी का पैसा वापस करने पर मजबूर हो गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











