
तेलंगाना सरकार का ST समाज को बड़ा तोहफा, 10 प्रतिशत तक आरक्षण बढ़ाने का आदेश जारी
AajTak
करीब 6 साल पहले तेलंगाना विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक पास किया गया था. बाद में इसे केंद्र सरकार को राष्ट्रपति की अनुमति के लिए भेजा गया. राज्य सरकार और मुख्यमंत्री KCR के कई अनुरोध के बावजूद ये विधेयक अभी तक लंबित है.
तेलंगाना की KCR सरकार ने दशहरा से पहले एससी-एसटी समाज को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में ST की 10 प्रतिशत आबादी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है. ये आरक्षण शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरी में लागू होगा.
करीब 6 साल पहले तेलंगाना विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक पास किया गया था. बाद में इसे केंद्र सरकार को राष्ट्रपति की अनुमति के लिए भेजा गया. राज्य सरकार और मुख्यमंत्री KCR के कई अनुरोध के बावजूद ये विधेयक अभी तक लंबित है. विधेयक में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण में बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया था.
सरकार आदेश का सम्मान नहीं किया तो पतन का कारण बना लेंगे: केसीआर
इससे पहले सितंबर में 'आदिवासी-बंजारा आत्मीय सभा' में केसीआर ने केंद्र पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को या तो तेलंगाना सरकार के प्रस्तावित सरकारी आदेश का सम्मान करना चाहिए या 'अपने पतन के लिये तैयार रहना चाहिए.' उन्होंने कहा कि ये विधेयक बिना किसी कारण के राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र के पास पड़ा है. KCR ने आगे कहा था- मैं नरेंद्र मोदी से अनुरोध कर रहा हूं, क्या आप हमारे सरकारी आदेश का सम्मान करेंगे या इसे अपने पतन का कारण बना लेंगे. मुख्यमंत्री का कहना था कि संविधान में आरक्षण की कोई सीमा नहीं है. पड़ोसी राज्य तमिलनाडु 69 प्रतिशत तक आरक्षण लागू कर रहा है.
आजीविका के लिए 10 लाख रुपए देंगे: केसीआर
KCR ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही 'दलित बंधु' की तर्ज पर 'गिरिजाना बंधु' को लागू करेगी. जिन आदिवासी परिवारों के पास जमीन या आय के स्रोत नहीं हैं, उन्हें कोई भी व्यवसाय शुरू करने और इससे आजीविका चलाने के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. इससे पहले केसीआर ने आदिवासी भवन और सेवालाल बंजारा भवन का उद्घाटन किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










