
तेलंगाना में BJP के चारों टायर पंचर किए, अब मोदी सरकार की बारी: राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. तेलंगाना चुनाव में दोराला और प्रजाला सरकार के बीच लड़ाई है. जनता ने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि जनता की सरकार बनेगी, लेकिन मुख्यमंत्री केसीआर ने एक परिवार की सरकार बना दी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार को भ्रष्ट बताया. इस दौरान राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस की छह गारंटियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की बैठक में ही सभी गारंटी लागू कर दी जाएंगी. शनिवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना के निज़ामाबाद, आदिलाबाद और वेमुलावाड़ा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. तेलंगाना चुनाव में दोराला और प्रजाला सरकार के बीच लड़ाई है. जनता ने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि जनता की सरकार बनेगी, लेकिन मुख्यमंत्री केसीआर ने एक परिवार की सरकार बना दी. कालेश्वरम प्रोजेक्ट में केसीआर ने एक लाख करोड़ रुपए चोरी किए. एससी सब प्लान से रुपए डाइवर्ट किए गए. केसीआर और बीआरएस विधायकों ने धरणी पोर्टल के बहाने तेलंगाना की जनता से जमीन छीनने का काम किया. 20 लाख लोगों को नुकसान पहुँचाया गया. अगर केसीआर सरकार दोबारा से आई तो वह फिर से जमीन छीनने का काम शुरु कर देगी.
उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सबसे ज्यादा पैसा बनाने वाले मंत्रालय जमीन, शराब और रेत केसीआर परिवार के हाथ में हैं. केसीआर अगर भ्रष्ट नहीं होते तो ये तीनों मंत्रालय उनके परिवार के हाथ में नहीं होते. दलित बंधु स्कीम में बीआरएस के विधायक तीन लाख रुपए का कमीशन लेते हैं.
केसीआर पर किया पलटवार
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री केसीआर पर पलटवार करते हुए कहा कि केसीआर पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया है? जिस स्कूल और विश्विद्यालय में केसीआर पढ़े, वह कांग्रेस ने बनाए. कांग्रेस ने हैदराबाद को आईटी सिटी बनाया. कांग्रेस ने हवाई अड्डे, मेट्रो, सड़कें बनाई. तेलंगाना को कांग्रेस ने जनता के साथ मिलकर बनाया.
बीआरएस, भाजपा और AIMIM एक ही हैं: राहुल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









