
तेलंगाना जीतने के लिए कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, सोनिया गांधी ने किए बड़े चुनावी वादे
AajTak
सोनिया ने ऐलान किया कि महालक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार देखना मेरा सपना है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हैदराबाद के पास एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के लिए 6 गारंटियों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मुझे अपने सहयोगियों के साथ इस महान राज्य तेलंगाना के जन्म का हिस्सा बनने का अवसर मिला.अब इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार देखना मेरा सपना है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी.
सोनिया ने ऐलान किया कि महालक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे.साथ ही कहा कि अगर तेलंगाना में हमारी सरकार आई तो सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा प्रदान की जाएगी. कांग्रेस ने ये बड़े चुनावी वादे किए.
1. महालक्ष्मी गारंटी
- महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता - 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर - आरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा
2. रायथु भरोसा गारंटी
- किसानों को सालाना 15,000 की वित्तीय सहायता - खेतिहर मजदूरों को 12,000 की सहायता -धान की फसल पर 500 रुपए का बोनस

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








