
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हादसा, स्कूली वैन पलटने से 15 छात्र घायल, मचा हड़कंप
ABP News
Telangana Jagityal Accident: तेलंगाना के जगित्याल जिले में एक छात्रों को ले जा रही स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 15 छात्र घायल हुए हैं. जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में आज (25 फरवरी) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब एक निजी स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 15 विद्यार्थी घायल हो गए. हादसा मल्लापुर स्थित मॉडल स्कूल के पास हुआ, जहां ड्राइवर को गति और अनियंत्रित वाहन पर काबू पाने में विफल रहने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई.
मचा हड़कंप
सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और छात्रों की हालत देखकर उनके माता-पिता के होश उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह वाहन क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों को लेकर जा रहा था. वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के होने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया था.
बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












