
'तेरे भाई ने सारे पैसे चुरा लिए...' अशनीर पर BharatPe बॉस का वार!
AajTak
एक कर्मचारी ने सैलरी को लेकर लिंक्डइन पर पोस्ट किया. इस पर भारतपे के सीईओ सुहैल समीर और अशनीर ग्रोवर की बहन आशिमा में जोरदार बहस हो गई.
BharatPe कंपनी के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर को BharatPe के सीईओ सुहैल समीर ने नए आरोप लगाए हैं. सुहैल ने सोशल मीडिया पर आशिमा ग्रोवर को एक कॉमेंट में टैग करते हुए लिखा- बहन, तेरे भाई ने सारे पैसे चुरा लिए. कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी बहुत कम पैसे बचे हैं. बाद में आशिमा ग्रोवर ने इस पर जवाब भी दिया.
दरअसल, करन सरकी नाम के एक यूजर ने अपनी सैलरी को लेकर लिंक्डइन पर एक पोस्ट किया. वो खुद को भारतपे के आईटी डिपार्टमेंट का सीनियर एसोसिएट बताते हैं. करन ने सुहैल और शाश्वत को टैग करते हुए लिखा- कई बार मेल करने और ऑफिस जाने के बाद भी हमलोगों को अब तक मार्च की सैलरी नहीं मिली है. भारतपे के सभी पुराने एडमिन स्टाफ को बिना कोई कारण बताए नौकरी से निकाल दिया गया है. और उन्हें सैलरी भी नहीं दी गई है.
करन ने आगे लिखा- कंपनी के शुरुआती दिनों से ही हमलोग यहां काम कर रहे हैं. अब इंटरनल पॉलिटिक्स की वजह से हमलोगों को भी दिक्कत हो रही है. पोस्ट के आखिर में करन ने कंपनी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं.
इस पोस्ट पर कंपनी के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने कॉमेंट किया. हरसिमरत कौर और सुहैल समीर को टैग करते हुए लिखा- इनकी समस्या को सुलझाइए. ये ठीक नहीं है. सबसे पहले उनकी सैलरी का भुगतान किया जाना चाहिए.
करन के पोस्ट पर भारतपे के सीईओ सुहैल समीर ने भी बाद में कॉमेंट किया. लिखा- आशिमा ग्रोवर, बहन, तेरे भाई ने सारे पैसे चुरा लिए. इसके जवाब में आशिमा ग्रोवर ने लिखा- सुहैल समीर, सच में? लेकिन आपके पास बोनस, इंक्रीमेंट, पार्टीज और घूमने के लिए तो पैसे बचे ही हुए हैं. और हां, पेड मीडिया को भी नहीं भूलना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










