
'तेरी तो...', Delhi Metro में 'चोर' की धुलाई, शख्स ने तड़ातड़ मारे 10 थप्पड़, तमाशा देखती रही भीड़
AajTak
सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने सहयात्री को अपने बैग से सामान चोरी करते पकड़ लिया. इसके बाद खचाखच भरी मेट्रो में शख्स, उस कथित चोर को बिना रुके तड़ातड़ थप्पड़ जड़ने लगा.
ट्रेन से लेकर मेट्रो तक में चोरी के कई मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन चूंकि मोबाइल और सोशल मीडिया का जमाना है तो चलते फिरते बहुत कुछ कैमरे में कैद हो जाता है. हाल में एक शख्स ने ऐसा ही कुछ अपने मोबाइल में कैप्चर किया और ये वायरल हो गया.
ताजा वीडियो दिल्ली मेट्रो का है जिसमें एक शख्स ने सहयात्री को अपने बैग से सामान चोरी करते पकड़ लिया. इसके बाद खचाखच भरी मेट्रो में शख्स, उस कथित चोर को बिना रुके तड़ातड़ थप्पड़ जड़ने लगा. वो उसे 10 से 11 थप्पड़ मारता है और सफाई देने का कोई मौका नहीं देता. हालांकि ये तो नहीं कहा जा सकता कि ये वीडियो कब का है लेकिन हाल में ये वायरल हुआ है.
थप्पड़ मारते हुए वह कह रहा है- तेरी तो... चोर.आस पास खड़े लोग उसे रोकने की जरा भी कोशिश करते नहीं दिखते. वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है. इसपर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं और दिल्ली मेट्रो में ऐसी घटनाओं के आम हो जाने की बात कर रहे हैं.
बीते दिनों भी दिल्ली मेट्रो में चोरी का वीडियो वायरल हुआ था. इसके वायरल वीडियो में यूट्यूबर सिंटू गुप्ता दिल्ली मेट्रो में घुस रही भीड़ के पीछे कैमरा लेकर चल रहे थे.वे साथ में बता रहे हैं कि कैसे भीड़ में जा रही दो औरतें एक अन्य का बटुआ मारने के चक्कर में हैं. इसके बाद वह उस चोरी की वीडियो भी बना लेते हैं. दोनों चोर औरतें भीड़ से बाहर निकल आती हैं तो सिंटू उन्हें रोकते हैं. साथ ही वह उस महिला को मेट्रो से उतरने के लिए कहते हैं जिसका पर्स चोरी हुआ है. वह कहते हैं - सुनिये बाहर आइये आपका पर्स चोरी हो गया है.
इसके बाद महिला दो लोगों (संभवत: पति और बेटे) के साथ बाहर आती है. सिंटू उनको बताते हैं कि- देखो इन दो औरतों ने तुम्हारा पर्स चुराया है. चेक करो. महिला दोनों औरतों को पीटना शुरू कर देती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










