
तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत- CCTV
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के निक्की नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के निक्की नगर इलाके में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. यहां बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही एक महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मरने वाली महिला की पहचान रिंकू प्रदीप आरच (28) के रूप में हुई है.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारने के बाद हुआ. रिंकू आरच की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, हालांकि, वहां मौजूद नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया. इसके बाद खड़कपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.
यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर मदमस्त हाथी टहलता नजर आया, ट्रेन के सायरन से रहा बेखबर, ऐसे टला बड़ा हादसा
घटना से दो पहिया सवार लोगों की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला अपने बच्चे को स्कूटी से छोड़कर आ रही है. महिला अपने साइड से चल रही होती है.
यह भी पढ़ें: पुणे: BJP विधायक के बेटे की कार से एक्सीडेंट के बाद बिजनेसमैन की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया, FIR दर्ज

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








