
तेज रफ्तार कार की चपेट में आए IIT दिल्ली के शोध छात्र की मौत, 1 घायल
AajTak
दिल्ली आईआईटी के एक शोध छात्र की कार की चपेट में आने से मौत हो गई है जबकि एक अन्य छात्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना आईआईटी दिल्ली के गेट नंबर एक के सामने देर रात की बताई जा रही है. हादसे के बाद चालक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीएचडी कर रहे दो छात्रों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. तेज रफ्तार कार के धक्के से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल छात्रों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र का उपचार चल रहा है. घटना किशनगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11.15 बजे की है.
जानकारी के मुताबिक आईआईटी दिल्ली के दो छात्र अशरफ नवाज खान और अंकुर शुक्ला भोजन करने के लिए बाहर गए हुए थे. रात के भोजन के बाद दोनों सड़क पार कर रहे थे कि आईआईटी दिल्ली के गेट नंबर एक के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. तेज रफ्तार कार के धक्के से घायल दोनों छात्रों को आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
बताया जाता है कि सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान 30 साल के अशरफ नवाज खान ने दम तोड़ दिया. वहीं, 29 साल के अंकुर शुक्ला का उपचार चल रहा है. अंकुर शुक्ला को उपचार के लिए दिल्ली के ही साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि अंकुर के पैर में फ्रैक्चर है. साकेत हॉस्पिटल के डॉक्टर्स घायल छात्र का उपचार कर रहे हैं.
अशरफ नवाज और अंकुर शुक्ला आईआईटी दिल्ली के ठीक सामने स्थित SDA मार्केट में स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे. डिनर करके लौटते समय जब दोनों सड़क पार कर रहे थे. हादसे के बाद कार का चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है.
दिल्ली पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस कार चालक का पता लगाने में जुटी है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दिल्ली और आसपास के शहरों में तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों में इजाफा हुआ है. दिल्ली के कंझावला कांड को लोग भूल भी नहीं पाए थे जिसमें स्कूटी को धक्का मारने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को कई किलोमीटर तक घसीटा था. ग्रेटर नोएडा में भी एक तेज रफ्तार कार ने तीन छात्राओं को धक्का मार दिया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








