
तेज रफ्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा, दिल्ली के वसंत विहार में हुआ हादसा
AajTak
दिल्ली के वसंत विहार में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया. आरोपी ड्राइवर उत्सव शेखर शराब के नशे में था और द्वारका का रहने वाला है. सभी घायल राजस्थान से हैं और मजदूरी करते हैं. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और जांच जारी है.
राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया. यह घटना रात करीब 1:45 बजे हुई. हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने की है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कुछ लोग अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी एक सफेद रंग की ऑडी कार तेज रफ्तार में आई और सो रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के भिलाई में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने नवविवाहित दंपति को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
राजस्थान के रहने वाले हैं पीड़ित मजदूर
हादसे में घायल लोगों की पहचान 40 वर्षीय लाधी, उनकी 8 साल की बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), 45 वर्षीय राम चंदर और उनकी पत्नी 35 वर्षीय नारायणी के रूप में हुई है. ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और वर्तमान में दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे.
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बताया गया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है. सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







