
तेजस्वी यादव ने 2 वोटर कार्ड बनवाए? दो EPIC नंबर पर चुनाव आयोग के बाद अब BJP ने भी घेरा
AajTak
चुनाव आयोग ने कहा कि 1 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है. ऐसे में यह दावा कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है, पूरी तरह निराधार है.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का दावा किया था, उसे चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है. आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में मौजूद है और उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव के नामांकन में जिस EPIC संख्या (RAB0456228) का उल्लेख किया था, वही अब भी मान्य और दर्ज है.
2015 की मतदाता सूची का जिक्र चुनाव आयोग ने कहा कि 1 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है. यही नहीं, साल 2015 की मतदाता सूची में भी तेजस्वी के पास यही EPIC संख्या थी. ऐसे में यह दावा कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है, पूरी तरह निराधार है और पहले ही चुनाव आयोग द्वारा खारिज किया जा चुका है.
इस EPIC नंबर RAB2916120 को लेकर विवाद हालांकि विवाद एक अन्य EPIC संख्या RAB2916120 को लेकर है, जिसे तेजस्वी यादव से जोड़ा जा रहा है. जांच में यह संख्या अस्तित्वहीन पाई गई है. आयोग ने साफ किया कि यह EPIC न तो किसी आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज है और न ही अब तक इसके कोई वैध रिकॉर्ड मिल पाए हैं.
10 साल से ज्यादा पुराने रिकॉर्ड खंगाले गएचुनाव आयोग ने 10 साल से ज्यादा पुराने रिकॉर्ड को खंगालने के बाद यह संदेह जताया है कि दूसरा EPIC नंबर संभवतः कभी वैध तरीके से बनाया ही नहीं गया था. इसकी प्रामाणिकता की जांच अब गहराई से की जा रही है, ताकि यह तय हो सके कि क्या यह किसी प्रकार का जाली दस्तावेज था.
बता दें कि तेजस्वी यादव के 2020 विधानसभा चुनाव में दाखिल किया हुआ है एफिडेविट और 2020 में ही वोटर लिस्ट में उनके पोलिंग बूथ संख्या और क्रम संख्या मौजूद है, जिसका उल्लेख उन्होंने एफिडेविट में भी किया है.
पोलिंग बूथ संख्या 160 क्रम संख्या 511

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






