
तेजस्वी यादव ढूंढ रहे हैं बिहार चुनाव हरवाने वाले 'जयचंद', क्या संजय यादव सुरक्षित हैं?
AajTak
बिहार चुनाव में आरजेडी की हार की समीक्षा शुरू हो चुकी है. तेजस्वी यादव खुद भी समीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. हारे हुए उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर हार के लिए जिम्मेदार नेताओं की भूमिका समझने के प्रयास चल रहे हैं - और पार्टी विरोधी काम का पता चलने पर सख्त एक्शन भी हो सकता है.
तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में आरजेडी की हार की समीक्षा शुरू कर दी है. और, हकीकत जानने के लिए आरजेडी उम्मीदवारों से भी बात कर रहे हैं. 26 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर, 2025 तक चलने वाले समीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत मगध प्रमंडल से हो चुकी है.
पहले दिन तेजस्वी यादव मगध प्रमंडल के आरजेडी नेताओं से ऑनलाइन जुड़े थे. सुनने में आया है कि उनकी टीम ऐसे लोगों की एक लिस्ट तैयार कर रही है, जिन पर भीतरघात का शक है. और, ऐसे बागी नेताओं की भी तलाश है, जो आरजेडी और महागठबंधन के उम्मीदवारों की हार की वजह बने.
कई रिपोर्ट ऐसी भी आ रही हैं, जिनमें स्थानीय आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव की भूमिका पर उंगली उठा रहे हैं. तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और सबसे भरोसेमंद राज्यसभा सदस्य संजय यादव पर सबसे पहले तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया था - और बाद बिल्कुल वैसे ही आरोप लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी लगाए थे.
तेज प्रताप यादव तो संजय यादव को 'जयचंद' कहते आए हैं. चुनाव कैंपेन के दौरान एक वायरल वीडियो में तेज प्रताप के मुंह से ये शब्द सुनने को भी मिला था - अब तो लग रहा है संजय यादव आरजेडी नेताओं के भी निशाने पर आ गए हैं.
आरजेडी का बिहार चुनाव रिजल्ट समीक्षा कार्यक्रम
बिहार आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सीनियर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और भोला यादव उम्मीदवारों के साथ मौजूद थे, जबकि तेजस्वी यादव ऑनलाइन जुड़े थे. मगध प्रमंडल के नेताओं को मीटिंग के लिए पटना बुला लिया गया था. समीक्षा कार्यक्रम में हारे हुए उम्मीदवारों के साथ साथ चुनाव जीत चुके विधायकों को भी शामिल किया जा रहा है. दिन में 11 बजे शुरू हुई आरजेडी की समीक्षा बैठक दोपहर बाद 3 बजे तक चली.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









