तेंलगाना: महबूबनगर में 3 घंटे तक भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
AajTak
अधिकारियों के अनुसार कस्बे में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई है. सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया. इस दौरान रमैया बावली और कुरुवी शेट्टी कॉलोनी के सभी इलाकों में पानी भर गया.
आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्य अभी बारिश की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया था. इस बीच तेलंगाना के महबूबनगर में गुरुवार शाम को भारी बारिश देखने को मिली. इस दौरान तेज बारिश के बाद गरज, बिजली और तेज हवाएं चलीं. आलम यह है कि तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़कें ताबाल बन गईं और कार भी डूबने लगीं.
अधिकारियों के अनुसार कस्बे में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई है. सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया. इस दौरान रमैया बावली और कुरुवी शेट्टी कॉलोनी के सभी इलाकों में पानी भर गया. वहीं हालात देखते हुए महबूबनगर के एसपी वेंकटेश्वरलू, संयुक्त कलेक्टर तेजस नंदलाल पवार और अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 सितंबर और 01 और 02 अक्टूबर को ओडिशा में भी भारी बारिश होने की संभावना है. 02 अक्टूबर, 2022 को झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम भारी बारिश हो सकती है. 02 अक्टूबर, 2022 को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










