
तेंदुए के आतंक से गुवाहाटी में मच गया हड़कंप, स्थिति नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पैरा मिलिट्री
AajTak
असम के गुवाहाटी में एक तेंदुए ने ऐसा आतंक मचाया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पैरा मिलिट्री बुलानी पड़ी. गुवाहाटी के मालीगांव में तेंदुए ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद लोग अब अपने घरों में दुबक गए.
असम के गुवाहाटी में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया. मालीगांव के पांडु लोको कॉलोनी में मंगलवार सुबह तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई.
तेंदुए के हमले के बाद खून से लथपथ घायल महिला को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला पर हमला करने के बाद तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया और एक अन्य घर में घुसने से पहले कुछ देर उसी पर बैठा रहा.
तेंदुआ के एक अन्य घर में घुस जाने की वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं. वन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और तेंदुए को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं. महिला पर तेंदुए के हमले के बाद इलाके में अराजक स्थिति पैदा हो गई थी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती करनी पड़ी. बता दें कि असम में तेंदुए अक्सर भोजन की तलाश में पास की पहाड़ियों से मालीगांव और गुवाहाटी के आस-पास के इलाकों में भटक कर आ जाते हैं. शहर और उसके आस-पास जंगलों में लगातार हो रही कमी के कारण जंगली जानवर आवासीय इलाकों में पहुंच जाते हैं.
इससे पहले मार्च महीने में मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में एक तेंदुए का आतंक देखने का मिला था. पल्लवपुरम के फेस-2 क्यू पॉकेट स्थित एक घर में तेंदुआ घुसने से लोग दहशत में आ गए थे.
घर में मौजूद लोग तेंदुए को देख कर बाहर निकल कर भागे और फिर पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तेंदुओं को लेकर पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी. इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी तेंदुओं को पकड़ कर ले गई थी.
ये भी पढ़ें:

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









