
तृप्ति डिमरी को नजरअंदाज कर फैंस ने शाहिद के साथ किया जमकर डांस, ‘ओ रोमियो’ के इवेंट का वीडियो हुआ वायरल
ABP News
O Romeo Event: शाहिद- तृप्ति अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो का प्रमोशन कर रहे हैं. मुंबई में हुए गाने के लॉन्च इवेंट में फैंस ने शाहिद को ज्यादा प्राथमिकता दी और तृप्ति को नजरअंदाज किया.
बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो का प्रमोशन कर रहे हैं. मुंबई में हाल ही में हुए एक गाने के लॉन्च इवेंट में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इवेंट के दौरान स्टेज पर शाहिद और तृप्ति दोनों मौजूद थे लेकिन फैंस ने शाहिद की ओर ही रुझान दिखाया और तृप्ति को नजरअंदाज कर दिया. इस पल को लेकर इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है.
स्टेज पर डांस और फैंस का ध्यानइवेंट के दौरान शाहिद और तृप्ति ने गाने 'पान की दुकान' पर साथ में डांस किया. बाद में शाहिद ने कुछ फैंस को स्टेज पर बुलाया और उनको साथ में डांस कराया. लेकिन फैंस सीधे शाहिद के पास दौड़ गए और तृप्ति को नजरअंदाज कर दिया. आखिर में तृप्ति स्टेज के किनारे चली गईं और शाहिद फैंस के बीच मौजूद दिख रहे थे. इस पूरे दृश्य को देखकर कुछ लोग इसे 'ऑकवर्ड मोमेंट' भी कह रहे हैं.
सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रियाएंवीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय दें रहे है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि शाहिद की लोकप्रियता अभी भी बहुत ज्यादा है और तृप्ति उतनी जानी-पहचानी नहीं हैं. वहीं कुछ ने तृप्ति का बचाव किया और कहा कि उन्होंने पहले फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक की थीं इसके बाद शाहिद स्टेज पर आए थे. एक यूजर ने तुलना करते हुए लिखा कि शाहिद के 23 साल के करियर और तृप्ति के 5 साल के सोशल मीडिया करियर की तुलना नहीं की जा सकती है.
First she was ignored at the Bhool Bhulaiyaa success party, and now she’s being ignored at the O Romeo promotional event. Tripti Dimri has zero respect in Bollywood. pic.twitter.com/hYs2GIk0el













