
तुर्की में आए भूकंप को लेकर अमेरिकी तकनीक पर लगा आरोप, क्या है वेदर वॉरफेयर जो जंग जैसी तबाही मचा सकता है?
AajTak
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 23 हजार पार कर गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच एक नया विवाद चल पड़ा. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि भूकंप अमेरिका की साजिश है. उन्होंने ही अपनी वेदर तकनीक का इस्तेमाल करके तुर्की में तबाही मचाई. अमेरिकी रिसर्च सेंटर HAARP (हाई फ्रीक्वेंसी एक्टिव एरोरल रिसर्च प्रोग्राम) पर आरोप मढ़ा जा रहा है.
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 23 हजार पार हो गई है. लेकिन इस बीच एक नया विवाद चल पड़ा है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि भूकंप अमेरिका की साजिश की वजह से आया है. उन्होंने ही अपनी वेदर तकनीक का इस्तेमाल करके तुर्की में तबाही मचाई. अमेरिकी रिसर्च सेंटर HAARP (हाई फ्रीक्वेंसी एक्टिव एरोरल रिसर्च प्रोग्राम) पर आरोप मढ़ा जा रहा है.
ट्रोल्स इसके साथ वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें भूकंप के दौरान बिजली गिरी. कहा जा रहा है कि भूकंप में बिजली का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं. अमेरिका ने कृत्रिम ढंग से ऐसा किया ताकि तुर्की को सजा मिल सके. लेकिन सजा क्यों? वो इसलिए क्योंकि तुर्की ने पश्चिमी देशों के बताए रास्ते पर चलने से इनकार कर दिया. इस तरह के तमाम आरोप सोशल मीडिया यूजर्स वेस्ट पर लगा रहे हैं. इसपर घेरे में है HAARP.
क्या है हार्प? ये अलास्का में एक वेधशाला में स्थित अमेरिकी परियोजना है जो रेडियो ट्रांसमीटर की मदद से ऊपरी वातावरण (आयनमंडल) का अध्ययन करती है. साल 2022 में इसके मौसम पर कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए, लेकिन ये कभी नहीं कहा कि इसमें भूकंप ला सकने की क्षमता है. पहले भी कुदरती आपदाओं को लेकर HAARP संदेह के घेरे में रहा. कई देशों में आए भूकंप, सुनामी और भूस्खलन के लिए इस रिसर्च संस्था को दोषी ठहराया गया.
The earthquake in Turkiye looks like a punitive operation (HAARP) by NATO or US against Turkey. These lightning strikes are not normal in earthquakes, but always happen in HAARP operations.#Syria #Turkey #earthquakeinturkey #syriaearthquake #TurkeyEarthquake #PrayersForTurkey pic.twitter.com/GP2ji7lk8k
इस तरह की कंस्पिरेसी थ्योरीज काफी समय से सुनने में आ रहीं कहा जा रहा है कि कई देश मौसम को कंट्रोल करके दूसरे देश पर हमला करेंगे. ये हमला हथियारों या परमाणु बम से नहीं होगा, बल्कि कुदरती लगेगा. जैसे बारिश को काबू करके एक देश, अपने दुश्मन देश में सूखा ले आए. या फिर बाढ़ ले आए, जिससे त्राहि-त्राहि मच जाए. भूकंप या सुनामी ला सकना भी इसी श्रेणी में है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









