
'तुम ग्रेनेड का पिन निकालेगा...', BSF जवान ने बचाई थी दर्जनभर साथियों की जान, PAK के स्नाइपिंग अटैक में हुए शहीद
AajTak
पाकिस्तान के स्नाइपिंग अटैक में बीएसएफ के एक बहादुर जवान शहीद हो गए. शहीद होने वाले हेड कांस्टेबल लाल फैम किमा ने एक बार अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दर्जनभर साथियों की जान बचाई थी. किमा की इस बहादुरी को याद करते हुए उनके सीओ ने एक भावनात्मक पोस्ट भी लिखी.
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन पहले ही पाकिस्तान के स्नापिंग अटैक में BSF के बहादुर सैनिक लाल फैम किमा (Lal Fam Kima) शहीद हो गए. पाकिस्तान की इस कायराना हरकत में शहीद हुए BSF के हेड कांस्टेबल लाल फैम किमा (50) की बहादुरी के एक किस्सा मशहूर है. उन्होंने एक बार जम्मू-कश्मीर में LOC के पास आतंक विरोधी अभियान में अपने एक दर्जन साथियों की जान बचाई थी.
शहीद लाल फैम किमा की बहादुरी का यह किस्सा 1998-99 की सर्दियों का है. इस ऑपरेशन के दौरान पीर पंजाल रेंज के ऊपर गूल गांव में एक मिट्टी के घर के अंदर आतंकी छिपे हुए थे. तब लाल फैम किमा उस टीम का हिस्सा थे, जो आतंकियों के साथ मुठभेड़ को अंजाम दे रहे थे. ऐसे में किमा ने एक अपने साथियों की जान बचाते हुए एक आतंकी पर अपनी लाइट मशीन गन (LMG) खाली कर दी थी.
कमांडिंग ऑफिसर ने लिखी भावनात्मक पोस्ट
ऑपरेशन को याद करते हुए किमा के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) ने एक भावनात्मक और प्यारी पोस्ट लिखी, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारियों ने साझा किया. मिजोरम की राजधानी आइजोल के रहने वाले हेड कांस्टेबल किमा 1996 में सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे. वर्तमान में किमा 148वीं बीएसएफ बटालियन में तैनात थे.
मिट्टी के घर के अंदर छिपे थे तीन आतंकी
किमा के शहीद होने की बात जब उनके सीओ को पता चली तो उन्होंने पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि आतंकी एक मिट्टी के घर के अंदर छिपे हुए थे. गोलीबारी और ग्रेनेड से हमला करने के बाद आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया, ताकि आसपास की बीएसएफ पार्टी को भी साथ में खत्म किया जा सके. घर के अंदर से अभी धुंआ निकल ही रहा था कि बीएसएफ की टीम झोपड़ी के अंदर पहुंच गई. यहां तीन आतंकी मृत मिले. अचानक एक जोर की चीख सुनाई दी. तुम ग्रेनेड का पिन निकलेगा! इसके बाद एलएमजी की एक जोरदार फायरिंग हुई. फायरिंग करने वाले कोई और नहीं बल्कि लाल फैम किमा ही थे. दरअसल, उन्होंने एक आतंकी को ग्रेनेड से पिन हटाते हुए देख लिया था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









