
'तुम खुश थी, फिर फोन पर धमकी दी', महिला ने कैफे को दिया खराब रिव्यू तो ईटरी ने सरेआम खोली पोल
AajTak
एक महिला ने लंकाशायर के लिथम सेंट एन्स में द शेम्बल्स कैफे में खाना खाने के बाद ऑनलाइन इस कैफे को काफी खराब रिव्यू दिया. लेकिन उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि कैफे से उसे सरेआम करारा जवाब मिलने वाला है.
सोशल मीडिया का दौर है. ऐसे में किसी ऑनलाइन या ऑफलाइन सर्विस को लेकर अपनी राय लोगों को सामने रखना अधिक आसान हो गया है. इसी कड़ी में लोग होटल, कैफे, रेस्टोरेंट आदि में अपने अनुभव को ऑनलाइन साझा करते हैं जिससे कि अन्य लोगों को सुविधा होती है और सर्विस प्रोवाइडर को भी अपने काम को लेकर जनता का रिव्यू मिल जाता है. लेकिन कई बार लोग जानबूझकर अच्छा या खराब रिव्यू भी लिखते हैं जिससे सर्विस प्रोवाइडर की इमेज पर सीधा असर पड़ता है.
रेस्टोरेंट को दिया खराब रिव्यू
इसी तरह एक महिला ने एक कैफे को ऑनलाइन रिव्यू दिया. लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसे कैसा जवाब मिलने वाला है. टोस्ट के एक्स्ट्रा स्लाइस के लिए £9 (लगभग 900 रुपये) वसूलने की शिकायत करते हुए रेस्टोरेंट को खराब रिव्यू देने वाली इस महिला को ईटरी ने सरेआम करारा जवाब दिया है.
दरअसल, महिला ने लंकाशायर के लिथम सेंट एन्स में द शेम्बल्स कैफे में खाना खाया था. इसके बाद उसने Google और Tripadvisor पर कैफे को एक स्टार की रेटिंग दी. लंकाशायर लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपने रिव्यू में रेस्तरां में कीमतों और कस्टमर सर्विस की जमकर बुराई की थी.
'खट्टे आटे की बहुत छोटी पतली टोस्टेड स्लाइस दे दी'
उसने रिव्यू में वन स्टार देते हुए लिखा- शर्म की बात है कि ये छोटा और प्यारा सा रेस्टोरेंट बेकार कस्टमर सर्विस और अधिक कीमत के चलते बेकार हो गया है. हमने दो सूप का ऑर्डर दिया और दोनों के साथ एक- एक एक्ट्रा रोल मांगा, हम इसके एक्ट्रा पैसे जरूर चुकाते. लेकिन हमें सूप, खट्टे आटे की दो बहुत छोटी पतली टोस्टेड स्लाइस के साथ परोसे गए. ये बिल्कुल सॉफ्ट नहीं थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










