
'तुम्हें अपने घर बुलाऊंगा...', असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बच्चे की ख्वाहिश पूरी, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक किशोर लड़के से मुलाकात करते हैं, जो उनसे गुवाहाटी आवास पर मिलने की इच्छा जताता है. मुख्यमंत्री ने लड़के का नंबर लेकर उसकी मां से फोन पर बात की और बुलाने का आश्वासन दिया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ एक 15-16 साल का लड़का साथ नज़र आ रहा है. वीडियो में मुख्यमंत्री बेहद ही अपनापन अंदाज से लड़के से बातचीत करते नज़र आए.
लड़का पहले मुख्यमंत्री पास के मुस्कराते आते हुए आता है और कहता है, 'सर, मैं आपके घर गुवाहाटी आना चाहता हूं.' इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने मुस्कराते हुए जवाब दिया 'तुम मेरे घर गुवाहाटी आना चाहते हो?'
इसके बाद मुख्यमंत्री ने उस लड़के का फ़ोन नंबर और नाम पूछा और फिर अपने मोबाइल फ़ोन में सेव कर लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने लड़के की मां को फ़ोन किया और कहा कि मैं आपको कॉल बैक करूंगा.
बातचीत के दौरान लड़के ने कहा कि उसके पास मुख्यमंत्री सरमा से निजी बातें करनी हैं. जिस पर मुख्यमंत्री सरमा ने लड़के को उनके घर गुवाहाटी बुलाने का आश्वासन दिया. लड़के के विदा लेते समय उन्होंने उसके गाल पर प्यार से हाथ भी फेरा.
यह भी पढ़ें: 'असम के CM हिमंत बिस्वा को पुलिस अफसर ने की फंसाने की साजिश' मरांडी का बड़ा दावा, बोले- मेरे पास हैं सबूत
मुख्यमंत्री सरमा से मुलाक़ात कर लड़का बेहद ख़ुश नज़र आया और चेहरे पर मुस्कान के साथ फिर वहां से चला गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










