
'तुम्हारी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डाल दें तो...', दिल्ली विधानसभा में BJP पर बरसे अरविंद केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह पहली बार है जब वह बतौर विधायक विधानसभा में बोल रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद बीते 17 सितंबर को उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा को संबोधित किया. यह पहली बार था जब उन्होंने बतौर विधायक विधानसभा में बोल रहे थे. जेल से बाहर आने के बाद बीते 17 सितंबर को उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने भाषण में आरोप लगाया कि उनकी सरकार को पटरी से उतारने की कोशिश थी. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "तुम्हारी पार्टी के दो लोगों को जेल में डाल दें तो कहीं पार्टी न टूट जाए, लेकिन हमारी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने पर भी पार्टी नहीं टूटी."
केजरीवाल ने अपने भाषण में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का मुख्य एजेंडा उनकी सरकार को अस्थिर करना था. केजरीवाल ने कहा, “अगर तुम्हारी पार्टी के दो लोगों को जेल में डाल दें, तो पार्टी न टूट जाए. हमारे नेताओं को जेल में डाला लेकिन हमारी पार्टी नहीं टूटी.” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कट्टर बीजेपी समर्थक भी यह नहीं कहते कि केजरीवाल बेईमान हैं.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, सीटिंग अरेंजमेंट बदली
सीएम के साथ किया सड़कों का दौरा
केजरीवाल ने विधानसभा में बताया कि उन्होंने सीएम आतिशी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी क्षेत्र की सड़कों का दौरा किया और उनसे जल्द सुधार का अनुरोध किया है. विधानसभा में उन्होंने उन आरोपों को दोहराया, जिसमें उन्होंने किसी बीजेपी नेता के हवाले से दावा किया था कि दिल्ली की सरकार को डिरेल करने का प्लान था.
बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










