
तुम्हारी कमर ऐसी क्यों है? जब 12 साल की उम्र में बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं इलियाना
AajTak
इलियाना डिक्रूज ने बॉडी शेमिंग के अपने बुरे अनुभव को शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वे बच्ची थीं, उस समय लोग उनके शरीर पर भद्दे कमेंट करते थे.
बॉडी शेमिंग एक ऐसा मुद्दा है जिससे आए दिन लोगों का सामना होता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी बॉडी शेमिंग से नहीं बचे हैं. किसी के मोटापे तो किसी के पतले होने, या किसी के शरीर की बनावट का लोग मजाक उड़ाने से कतराते नहीं हैं. बॉलीवुड की स्लिम एंड फिट खूबसूरत एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं, जिसपर हाल ही में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया. इलियाना डिक्रूज ने बॉडी शेमिंग के अपने बुरे अनुभव को शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वे बच्ची थीं, उस समय लोग उनके शरीर पर भद्दे कमेंट करते थे.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










