
तीसरे चरण के कुल 1,352 उम्मीदवारों में 507 दागी, जानें- किस पार्टी से कितने करोड़पति कैंडिडेट्स
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के पास औसत संपत्ति 42.93 करोड़ रुपये है. वहीं, कांग्रेस पार्टी 20.6 करोड़ रुपये के साथ तीसरे पायदान पर है.
एक कहावत है "पैसा ही शक्ति है" और लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर 7 मई को मतदान होने जा रहा है. इसमें किस्तम आजमाने वाले 1,352 उम्मीदवारों में से करीब 29 फीसदी करोड़पति हैं.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक, इस चरण में उम्मीदवारों के पास औसतन 5.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सबसे ज्यादा अमीर हैं, जिनकी औसत संपत्ति 44.08 करोड़ रुपये है. तीसरे चरण के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के पास औसत संपत्ति 42.93 करोड़ रुपये है. वहीं, कांग्रेस पार्टी 20.6 करोड़ रुपये के साथ तीसरे पायदान पर है.
दक्षिणी गोवा से बीजेपी कैंडिडेट पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो (Pallavi Shrinivas Dempo), 1,361 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.
धनी उम्मीदवारों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है. 2019 में इन सीटों पर 5 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 10 फीसदी से बढ़कर इस बार 12 फीसदी हो गई है. वहीं, 10 लाख रुपये से कम संपत्ति वाले लोग 2024 में 31.5 फीसदी हो गए, जो 2019 में 37 फीसदी थे.
तीसरे चरण में बीजेपी ने 82 उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें से 16 के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. पार्टी के 52 फीसदी उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच की संपत्ति है. केवल छह फीसदी उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपये से कम की संपत्ति है.
कांग्रेस पार्टी के 67 उम्मीदवारों में से नौ के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. बारह फीसदी के पास एक करोड़ रुपये से कम की संपत्ति है. वहीं, समाजवादी पार्टी के 10 में से 2 उम्मीदवारों के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








