
तीसरी बार पिता बने जकरबर्ग, जानें तीनों बेटियों के नाम से जुड़ा है कौन सा 'इतिहास'
AajTak
मार्क जकरबर्ग ने तीसरी बेटी का नाम ऑरेलिया रखा है. उन्होंने बेटी का यह नाम रोम सम्राट मार्कस ऑरेलियस से प्रेरित होकर रखा है. मार्कस ऑरेलियस के शासनकाल को रोमन साम्राज्य का स्वर्णयुग माना जाता है. जकरबर्ग की पहली बेटी मैक्सिमा का नाम लैटिन शब्द मैक्सिमस से लिया गया है जबकि दूसरी बेटी का नाम ऑगस्टस है, जो सम्राट ऑगस्टस सीजर से प्रेरित है.
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) तीसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी प्रिसिला चैन (Priscilla Chan) ने शनिवार को तीसरी बार भी बेटी को जन्म दिया. बेटी का नाम ऑरेलिया चैन जकरबर्ग रखा गया है. जकरबर्ग ने नवजात बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी.
जकरबर्ग ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि दुनिया में आपका स्वागत है ऑरेलिया चैन जकरबर्ग. आप ईश्वर का आशीर्वाद हो.
जकरबर्ग और प्रिसिला की पहले से दो बेटियां मैक्सिमा (7) और ऑगस्ट (5) हैं. जकरबर्ग की तीनों बेटियों के नाम बहुत रोचक हैं और इन नामों के साथ रोमन का रोचक इतिहास जुड़ा हुआ है.
रोम के महान सम्राटों के नाम पर बेटियों के नाम
मार्क जकरबर्ग ने 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान प्राचीन रोमन इतिहास को लेकर अपनी दिलचस्पी पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि प्राचीन रोम में उनकी दिलचस्पी है और इसकी वजह यह है कि हाई स्कूल के दौरान उन्होंने लैटिन और रोमन सम्राट ऑगस्टस सीजर के बारे में पढ़ा था.
जकरबर्ग की तीसरी बेटी ऑरेलिया का नाम रोम सम्राट मार्कस ऑरेलियस से प्रेरित है, जिनका शासनकाल को रोमन साम्राज्य का स्वर्णयुग माना जाता है. वह स्टोइक दार्शनिक थे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










