
तीसरा फेज शुरू होने से पहले अच्छी खबर, वैक्सीन के कच्चे माल पर रोक हटा सकता है US
AajTak
वैक्सीन पर भारत को जल्द ही अमेरिका से एक अच्छी खबर मिल सकती है. अमेरिका जल्द ही वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर लगी रोक को हटा सकता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.
भारत में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू होने से पहले अमेरिका से एक अच्छी खबर मिल सकती है. अमेरिका जल्द ही वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर लगी रोक को हटा सकता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है. रॉयटर्स के मुताबिक, कच्चे माल के निर्यात को लेकर दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच बातचीत हुई थी. इसके बाद अमेरिका निर्यात पर लगी रोक को हटाने को तैयार हो गया है. अगर ऐसा हो जाता है, तो भारत में ज्यादा मात्रा में वैक्सीन बनाई जा सकती है. रॉयटर्स ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भारत ने निर्यात पर रोक हटाने की अपील की थी, जिसे उन्होंने मान लिया है और जल्द ही निर्यात से रोक हटाई जा सकती है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई थी. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है. हालांकि, दोनों ही सरकारें इस बातचीत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दे रही हैं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











