
'तीन महीने में लागू करें डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों पर लेबल लगाने की नीति', सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड आइटम के कवर पर सामने की ओर चेतावनी लेबल लगाए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र को निर्देश दिया है कि इसे तीन महीने में लागू करें.
डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को निर्देश दिया है कि डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों पर लेबल लगाने की नीति तीन महीने में लागू करें. सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश पैकेज्ड फूड आइटम के कवर पर सामने की ओर चेतावनी लेबल लगाए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह निर्देश भी दिया कि इसके लिए गठित समिति की सिफारिशों को तीन महीने में लागू किया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 2020 के FSS लेबलिंग और डिस्प्ले रेगुलेशन में संशोधन पर तीन महीने के भीतर फैसला लेने के लिए भी कहा है. सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका का निपटारा करते हुए सरकार के साथ ही FSSAI को भी नए नियम में संशोधन तीन महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला का हल्का-फुल्का अंदाज भी देखने को मिला. जस्टिस पारदीवाला ने याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से हल्के-फुल्के अंदाज में पुछा कि आप सभी के नाती-नातिन हैं?
यह भी पढ़ें: नए वक्फ कानून के खिलाफ सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की याचिका
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने आगे कहा कि आप इस याचिका पर उन्हें फैसला करने दें. फिर आपको पता चल जाएगा कि कुरकुरे या मैगी क्या है और किस तरह का रैपर होना चाहिए? उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पैकेट पर लिखी या दी गई कोई जानकारी नहीं दिखती. उन्हें तो बस अंदर के सामान से मतलब होता है. हालांकि, कोर्ट ने इस मामले मे केंद्र के द्वारा FSSAI के हलफनामे के आधार पर कहा कि इसको लेकर जनता सहित हितधारकों की ओर से लगभग 14 हजार सुझाव प्राप्त हुए.
यह भी पढ़ें: 'अभी रद्द ना हो 25000 शिक्षकों की नियुक्ति...', सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार ने दी ये दलील
इन सुझावों के आधार पर केंद्र ने 2020 के FSS लेबलिंग और डिस्प्ले रेगुलेशन में संशोधन करने का फैसला किया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में वकील राजीव एस द्विवेदी ने जनहित याचिका दाखिल कर अदालत से ये मांग की थी कि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पैकेज्ड फूड आइटम पर FOPL (फ्रंट-ऑफ-पैकेज चेतावनी लेबल) लगाना अनिवार्य करने के लिए निर्देश दिया जाए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








