
तीन महीने पूरी तरह अंधेरे में रहता है यह गांव, लोगों ने बना लिया खुद का सूर्य
AajTak
दरअसल इटली के इस गांव का नाम विगनेला है जो उत्तरी इलाके में है. ये गांव चारों तरफ पहाड़ों और घाटियों से घिरा हुआ है. इसी वजह से खासतौर पर ठंड के महीने नंबर से लेकर फरवरी तक यहां अंधेरा छाया रहता है क्योंकि सूर्य कि किरणें इस गांव तक पहुंचती ही नहीं हैं.
इस धरती पर ऐसी-ऐसी जगहे हैं जिसके बारे में आम तौर पर लोगों को जानकारी तक नहीं होती है. क्या आपको पता है इडली में एक ऐसा गांव है जहां तीन महीने तक सूर्य की रोशनी ही नहीं पहुंचती है. लेकिन कहते हैं ना आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है, कुछ ऐसा ही हुआ इस गांव में और लोगों ने रोशनी पाने के अपना आर्टिफिशियल सूरज बना लिया. (तस्वीर- Getty) दरअसल इटली के इस गांव का नाम विगनेला है जो उत्तरी इलाके में है. ये गांव चारों तरफ पहाड़ों और घाटियों से घिरा हुआ है. इसी वजह से खासतौर पर ठंड के महीने नंबर से लेकर फरवरी तक यहां अंधेरा छाया रहता है क्योंकि सूर्य कि किरणें इस गांव तक पहुंचती ही नहीं हैं. (तस्वीर- Getty) लंबे समय तक सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाने की वजह से इस गांव में बीमारियां फैलने लगती थी. लोग रोशनी नहीं मिल पाने की वजह से नकारात्मक मानसिकता, नींद की कमी, मूड खराब रहने जैसी समस्याओं से जूझते थे और अपराध भी बढ़ जाता था. (तस्वीर- Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










