
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट, BJP के बागी सांसद भी चुनावी मैदान में... कांग्रेस की दूसरी लिस्ट की बड़ी बातें
AajTak
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें 5 राज्यों की 43 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया. इस लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को भी टिकट दिया गया गया है.
कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दी गई.'दूसरी लिस्ट का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, "इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 सामान्य श्रेणी, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं."
इस लिस्ट में तीन ऐसे चेहरे हैं जो बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और तीनों पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं. पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल एक बार फिर छिंदवाड़ा से टिकट दिया है. नकुलनाथ इस सीट से 2019 में भी सांसद चुने गए थे और कहा जा रहा था कि वह इस बार फिर छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे. छिंदवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है.
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट की पांच बड़ी बातें
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत इस बार राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ेंगे. वैभव ने 2019 में भी लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे. 2019 में उन्हें जोधपुर संसदीय सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दो लाख 70 हजार 114 वोटों से हराया था. इस बार वह जोधपुर नहीं बल्कि जालौर से चुनाव लड़ेंगे.
2- असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को इस बार असम के जोरहाट से मैदान में उतारा गया है. 40 वर्षीय गौरव असम की कलिएबोर सीट से दो बार से सांसद रह चुके हैं. सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले गौरव के पिता तरुण गोगोई लंबे समय तक असम के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
3- इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान के चूरू से राहुल कस्वां को टिकट दिया है. कस्वां 2019 और 2014 में बीजेपी के टिकट पर चूरू से सांसद रह चुके हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और उनकी जगह पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझरिया को टिकट दिया. इसी फैसले से नाराज होकर राहुल ने बीजेपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











