
तीन ताल के सीजन-2 का 100वां एपिसोड पुणे में होगा... ताऊ, खान चा और सरदार से मिलने का मौका!
AajTak
तीन ताल पॉडकास्ट अपने दूसरे सीजन का 100वां एपिसोड सेलिब्रेट करने पुणे आ रहा है. ताऊ, खान चा और सरदार को लाइव सुनने और इनसे मिलने का ये शानदार मौका है.
अगर आप तीन ताल सुनते या देखते हैं तो ये ख़बर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. हिंदी पॉडकास्ट की दुनिया का सबसे पसंदीदा शो – तीन ताल अब अपना 100वां एपिसोड सेलिब्रेट करने आ रहा है पुणे में! और इस खास मौके पर खुद ताऊ, खान चा और सरदार मौजूद रहेंगे. यानी कमलेश किशोर सिंह, आसिफ़ ख़ान और कुलदीप मिश्रा से मिलने और उन्हें लाइव सुनने का शानदार मौका.
तारीख: 12 अप्रैल 2025 समय: शाम 4:00 से 7:00 बजे तक वेन्यू: MIT Art, Design and Technology University, Loni Kalbhor, Pune, Maharashtra
रजिस्ट्रेशन: बिल्कुल फ्री – लेकिन सीटें लिमिटेड हैं. तो अपनी सीट पक्की करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - https://tinyurl.com/ub2pr923
तीन ताल कोई आम पॉडकास्ट नहीं है. ये वो जगह है जहां बात होती है राजनीति की, समाज की, खाने की, फिल्मों की और उन सोशल मीडिया ट्रेंड्स की जिन पर सबकी नज़र होती है. लेकिन अंदाज़ होता है तीन ताल वाला – मतलब हल्के-फुल्के तंज, ठहाके और गहराई से भरी बातें, लेकिन बोझिल नहीं.
तीन लोगों की ये जुगलबंदी अब एक परिवार जैसी बन गई है – जहां श्रोता सिर्फ सुनते नहीं, महसूस करते हैं. हर एपिसोड जैसे एक नया अनुभव होता है. और जब वही तीन ताल अब आपके शहर आ रहा है, तो इसे मिस करना सही नहीं होगा.
ताऊ, सरदार और खान चा – इन तीनों की केमिस्ट्री ने हज़ारों लोगों के दिल जीत लिए हैं. अब आपके पास मौका है इन्हें लाइव सुनने का, इनसे मिलने का और इस खास 100वें एपिसोड का हिस्सा बनने का.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








