
'तीन चूहे पिछले 30 सालों से पाकिस्तान को लूट रहे थे', इस्लामाबाद में इमरान खान का विपक्ष पर बड़ा आरोप
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने दावा किया कि उन्होंने देश को मदीना जैसे कल्याणकारी राज्य बनने की राह पर ला खड़ा किया है. अपनी सरकार के सामाजिक कल्याण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले एक आम आदमी के लिए निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज संभव नहीं था. देश के इतिहास में पहली बार समाज के दलित वर्ग को ऊपर उठाने का प्रयास किया जा रहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामाबाद में रैली के दौरान विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया. इमरान ने कहा कि पिछले 30 सालों से पाकिस्तान को तीन चूहे मिलकर लूट रहे थे. इमरान खान ने कहा कि चाहे वह अपनी सरकार खो दें या अपना जीवन, वह उन्हें कभी नहीं भूलेंगे. इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PLM-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये चूहे 30 साल से देश को खा रहे थे. ये लोग इमरान खान को घुटने के बल झुकाना चाहते हैं जैसे इन्होंने पूर्व आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ को झुकाया था.
पीएम इमरान ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने देश को मदीना जैसे कल्याणकारी राज्य बनने की राह पर ला खड़ा किया है. अपनी सरकार के सामाजिक कल्याण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले एक आम आदमी के लिए निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज संभव नहीं था. देश के इतिहास में पहली बार समाज के दलित वर्ग को ऊपर उठाने का प्रयास किया जा रहा है. उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले खैबर-पख्तूनख्वा, पंजाब और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता का समर्थन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे.
इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने सड़कों को बनवाने में घोटाला किया. उन्होंने कहा कि सारा रिकॉर्ड एनएचएआई के वेबसाइट पर है. 2013 के मुकाबले हमारी सरकार में 2021 में सस्ती सड़कें बनी हैं. नवाज शरीफ ने एक हजार अरब रुपए की चोरी की है और मैंने इतनी ही रकम बचाई है.
विपक्ष पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया
इमरान खान ने कहा कि खुद्दार कौमें ऊपर जाती हैं, भीख मांगने वाली और झुकने वाली कौमें कभी ऊपर नहीं जाती. मैं अपनी कौम को कभी झुकने नहीं दूंगा. हमारे मुल्क को पुराने लीडर की करतूतों की वजह से मुल्क तो धमकियां मिलती रही. इमरान ने कहा कि बाहर से हमारे मुल्क की फॉरेन पॉलिसी को मरोड़ने की कोशिश की जा रही है. शाह महमूद को पता है कि ये साजिश महीनों से हो रही है. आप विपक्ष इकट्ठा हो गए हैं, लेकिन आज वक्त बदल चुका है. ये सोशल मीडिया का जमाना है, कोई भी चीज नहीं छिपती है. हमारे मुल्क में बाहर से पैसे की मदद से हुकूमत बदलने की कोशिश की जा रही है. पैसा बाहर से आ रहा है, लोग हमारे इस्तेमाल हो रहे हैं, ज्यादतर अंजाने में तो कुछ जानबूझकर ये पैसा इस्तेमाल कर रहे हैं.
पिछली सरकारों का बोझ हम उठा रहे हैं: इमरान

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








