
तीखा मोड़, तेज रफ्तार..., डिवाइडर पर चढ़कर लटक गई कार, निकलने लगा धुंआ, Video वायरल
AajTak
हिमाचल प्रदेश के सोलन में कार हादसे का रोंगटे खड़े कर देने का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर लटक गई. हरियाणा नंबर की इस कार में पांच युवक सवार थे जो हादसे में बाल-बाल बच गए.
हिमाचल प्रदेश के सोलन में सुबह जाको राखे साइयां मार सके न कोई की कहावत सच होती दिखी. दरअसल, सपरून चौक के पास तीखा मोड़ काटते ही तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर लटक गई. फिर गाड़ी से धुआं निकलने लगा. गाड़ी में बैठे युवक जल्दी से बाहर निकले और दूर जाकर खड़े हो गये. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर वाली इस कार में पांच युवक सवार थे. यह लोग पानीपत से शिमला घूमने जा रहे थे. सुबह करीब 8 बजे सपरून चौक के पास दोहरी दीवार में कार फोरलेन सड़क के डिवाइडर पर लटक गई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
बताया जा रहा है कि यदि कार सड़क की दूसरी लेन में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता लगा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ. बता दें, सोलन से शिमला जाने वाले इस हाईवे पर अक्सर लोग तेजी से गाड़ी चलाते हैं. लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण इस हाईवे पर काफी मोड़ हैं. जिस वजह से अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने कुचला हाल ही में बाईपास मोड़ पर फूड डिलीवरी ब्वॉय की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी. जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक हितेंद्र सिरमौर जिले का रहने वाला था. वह जोमैटो कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करता था और रोजाना की तरह शहर में फ़ूड डिलीवरी के लिए जा रहा था. जैसे ही वह बाईपास पर पहुंचा तो उसकी स्कूटी को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और हितेंद्र को घसीटता हुआ चला गया. ट्रक वाले ने डर से वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर ट्रक वाले को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







