
तिहाड़ से मंडोली जेल तक कैसे नियमों का मजाक बनाता रहा सुकेश? कैदी के लिए क्या कहता है जेल मैनुअल
AajTak
मंडोली जेल में सुकेश चंद्रशेखर की बैरेक में रेड का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद हंगमा मच गया है. इस मामले की जांच डीजी तिहाड़ जेल खुद करवा रहे हैं. कल ख़बर चलाए जाने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
लगता है दोनों ने कसम खा रखी है. ना तुम सुधरोगे ना हम सुधरेंगे. तिहाड़ की लगभग पूरी जेल नप गई. तिहाड़ जेल के मुखिया भी नप गए, लेकिन क्या मजाल कि देश के महाठग सुकेश चंद्रशेखर की आन-बान और शान में कोई कमी आ जाए. तमाम खुलासे, कोर्ट की फटकार और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद सुकेश अब भी मंडोली जेल के अंदर ऐश ही काट रहा है. उसी ऐश और ठग के आंसुओं की ताजा तस्वीरें अब जेल से बाहर आई हैं. दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर ने पहले रोहिणी जेल में बंद रहते हुए जेल मैनुअल को मज़ाक बना दिया था और अब मंडोली जेल में भी कुछ ऐसा ही हुआ है.
सुकेश ने दो अधिकारियों पर लगाए आरोप मंडोली जेल में छापेमारी के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर से जेल प्रशासन पर संगीन आरोप लगाए हैं. उसने रेड करने वाले अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा और जय सिंह ने खुद सीसीटीवी फुटेज लीक किया है. सुकेश ने उन दोनों पर उससे पैसे का लेने का आरोप भी लगाया है. उसका कहना है कि उसने जेल नियमों के मुताबिक है, सामान अपने पास रखा था.
आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की बैरेक में रेड का सीसीटीवी फुटेज लीक होने की जांच डीजी तिहाड़ जेल खुद करवा रहे हैं. कल ख़बर चलाए जाने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
क्यों रोया महाठग सुकेश? दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की रुलाई छूट रही थी. वो फूट-फूट कर रो रहा था. कभी वो अपने हाथों से अपने आंसू पोंछता रहा था तो कभी अपनी आस्तीन से. लेकिन फिर सवाल ये है कि अपनी ठगी से सैकड़ों लोगों को खून के आंसू रुलानेवाले सुकेश चंद्रशेखर की ये हालत आखिर कैसे हुई? जेल में अचानक उसके साथ ऐसा क्या क्या हो गया कि उसे रोना आ गया? और वो भी बिल्कुल बच्चों की तरह फूट-फूट कर. तो इसका जवाब जानने के लिए आपको सुकेश के सेल से बाहर आई कुछ तस्वीरों के बारे में जानना होगा.
सुकेश की सेल में छापा सुकेश अपनी सेल में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहता है. उसी में से एक सीसीटीवी फुटेज में सुकेश फर्श पर लगे अपने बिस्तर पर बैठा हुआ दिख रहा है. तभी अचानक दरवाजे पर कुछ लोगों की आहट सुनाई देती है और सुकेश एक ही झटके में उठ खड़ा होता है. लेकिन इससे पहले कि वो कुछ समझ पाता, सेल में करीब दर्जन लोग दनदनाते हुए घुस आते हैं. इन लोगों में दो जेलरों के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान और दूसरे सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. अंदर आते ही सुरक्षाकर्मी सुकेश के बिस्तर समेत सेल में रखे दूसरे सामानों की तलाशी लेने लगते हैं.
सामने आईं छापेमारी की तस्वीरें जेलर उससे सवाल जवाब करते हैं, जबकि एक सुरक्षाकर्मी लगातार ये सबकुछ अपने मोबाइल फोन से शूट करता रहता है. साफ है ये तस्वीरें उस छापेमारी की हैं, जो पिछले महीने जेल में बंद सुकेश के सेल में हुई और जिस छापेमारी में जेल में बंद होने के बावजूद सुकेश के ऐशो-आराम की पोल एक बार फिर खुल गई. और शायद यही वजह रही कि इस बार सुकेश को रोना पड़ गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









