
तिहाड़ में राजपाल, तेजप्रताप यादव ने दिए 11 लाख, अब तक चुप क्यों है इंडस्ट्री?
AajTak
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. चेक बाउंस केस में उन्हें सरेंडर करना पड़ा है. राजपाल के मुश्किल वक्त में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव मदद के लिए आगे आए हैं. कई एक्टर्स भी उन्हें सपोर्ट दिखा रहे हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. फिल्म फ्लॉप होने पर उन्हें इतना तगड़ा नुकसान हुआ कि आज वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. करोड़ों के चेक बाउंस मामले में उन्हें दिल्ली तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में बंद देख बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी झटका लगा है. कई स्टार्स उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर महज मैसेज लिख देने से कोई बदलाव नहीं होने वाला है. तेजप्रताप यादव ने मदद करके मिसाल साबित की है.
तेज प्रताप यादव करेंगे राजपाल की मदद
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी राजपाल यादव को मुश्किल में देखकर दुखी हैं. तेज प्रताप यादव एक्टर को आर्थिक तंगी में देख उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. तेज प्रताप ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि वो राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की सहायता देंगे.
तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में लिखा- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जनशक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है. मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से मैं JJD परिवार की ओर से 11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं.
सोनू सूद ने ऑफर की फिल्म

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












