
'तिहाड़ में नहीं है डायबिटीज एक्सपर्ट, हो रही केजरीवाल की हत्या की साजिश', AAP ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
AajTak
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तिहाड़ जेल केंद्र सरकार के अधीन है. वहां का प्रशासन कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है. कल तक कह रहे थे कि हमारे पास सारे स्पेशलिस्ट हैं. और अब एम्स को चिट्ठी लिखकर डायबिटोलॉजिस्ट की मांग की है. जेल में केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है.
आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्हें शुगर होने के बावजूद इंसुलिन का इंजेक्शन नहीं दिया जा रहा. दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, 'न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी देख रही है कि कैसे केंद्र सरकार एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रच सकती है. तिहाड़ जेल के डीजी ने कल एम्स को लिखा कि हमें एक डायबिटोलॉजिस्ट (मधुमेह रोग के विशेषज्ञ) की जरूरत है. इसने भाजपा को पूरी तरह बेनकाब कर दिया. वे (तिहाड़ जेल प्रशासन) कल तक कह रहे थे कि हमारे पास स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं, इंसुलिन भी उपलब्ध है. अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं.'
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जेल में एक सामान्य डॉक्टर मौजूद हैं. मुझे नहीं पता कि वह वहां कैसे नियुक्त किए गए हैं, उनकी सिफारिशों पर ये सभी हेरफेर किए जा रहे हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को इंसुलिन से वंचित रखा जा रहा है. अरविंद केजरीवाल का पक्ष है कि उन्हें 20 साल से डायबिटीज है और गत 12 वर्षों से इंसुलिन पर हैं. वह रोज 50 यूनिट इंसुलिन लेते हैं. इंसुलिन से ही उनकी डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है. उन्हें जेल में इसकी जरूरत है, लेकिन इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इंसुलिन नहीं दे सकते तो मेरे डॉक्टर से वीडियो कॉल पर कंसल्टेशन की इजाजत दीजिए. लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इससे भी इनकार कर दिया.'
यह भी पढ़ें: 'AAP का झूठ हो गया एक्सपोज', LG का दावा- इंसुलिन पर केजरीवाल के डॉक्टर ने ही लगाई थी रोक
दिल्ली के मंत्री ने कहा, 'तिहाड़ जेल केंद्र सरकार के अधीन है. वहां का प्रशासन कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है. डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं है. जब इंसुलिन की जरूरत होगी तब दे देंगे. कल तक कह रहे थे कि हमारे पास सारे स्पेशलिस्ट हैं. जेल में अस्पताल, क्लीनिक, बेड, इंसुलिन सबकुछ मौजूद है. केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं. लेकिन कल तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स को चिट्ठी लिखकर डायबिटीज एक्सपर्ट भेजने के लिए कहा है. अगर कोई व्यक्ति हाई डायबिटिक हो तो अपने पास हमेशा कुछ मीठा या टॉफी रखता है. डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल अचानक घट जाता है. ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 46 हो गया था. लेकिन उन्हें दवा नहीं दी जा रही है.'
दिल्ली के LG ने केजरीवाल को लेकर के दावों को बताया झूठ
इससे पहले शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ऑफिस से जारी एक बयान में अरविंद केजरीवाल के डायबिटीज को लेकर आम आदमी पार्टी के दावों का खंडन किया गया था. बयान में कहा गया है, 'केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जो भी कहानी बनाई जा रही है वह तेलंगाना के निजी क्लिनिक के उपचार पर आधारित है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








