
तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन से किसने की मुलाकात? ED पहुंची कोर्ट, सौंपे CCTV फुटेज
AajTak
ईडी ने कोर्ट में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा है कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. ईडी ने दिल्ली सरकार के मंत्री के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी है. ED ने अपने हलफनामे में कहा है कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. अपनी कम्प्लेंट में ED ने सत्येंद्र जैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
ईडी ने शिकायत में कहा है कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. ईडी ने दिल्ली सरकार के मंत्री के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी है. ED ने अपने हलफनामे में कहा है कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.
फुटेज के मुताबिक जेल सुपरिटेंडेंट हर रोज नियमों के खिलाफ सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं. ताकि सलाखों के पीछे मंत्री को कोई दिक्कत न हो. सत्येंद्र जैन के लिए कोर्ट के आदेश की अवेलहना करते हुए घर का बना खाना जेल में मुहैया कराया जाता है.
हलफनामे में यह भी कहा गया है कि जेल मैनुअल के खिलाफ सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन उनसे सेल में अक्सर मिलने आती हैं, जो गलत है. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक इस केस के अन्य आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन सत्येंद्र जैन के साथ उनकी सेल में अकसर घंटों-घंटों तक मीटिंग करते हैं. यह केस की जांच के लिए ठीक नहीं है.अंकुश और वैभव दोनों ही इस वक्त तिहाड़ में हैं.
ED ने अपने हलफनामे में ये भी लिखा है कि सत्येंद्र जैन जेल मंत्री भी हैं, जिसका वो गलत फायदा उठा रहे हैं. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक ED ने सत्येंद्र जैन के सेल और जिस वार्ड में वो हैं, उसकी फुटेज की मांग की थी. तिहाड़ प्रशासन ने उन्हें ये फुटेज मुहैया कराईं थी. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि सत्येंद्र जैन की सेल में बाहर से कोई नही आया है. हालांकि सुबह गिनती के समय वार्ड में मौजूद सभी कैदी एक दूसरे से बात कर सकते हैं.
जेल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा है कि जिन सह-आरोपियों की बात की जा रही है, वो भी उसी वार्ड में हैं जिस वार्ड में सत्येंद्र जैन हैं. इसलिए वो आपस में बात कर सकते हैं. जेल प्रशासन ने यह भी कहा कि गिनती के बाद जब सभी अपनी-अपनी सेल में चले जाते हैं, तब एक-दूसरे की सेल में नही जाया जा सकता. तिहाड़ प्रशासन किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की मौजूदगी से भी इनकार कर रहा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








